NewsNation Online

FireFly In News

रोटरी क्लब जालना एलीट द्वारा ‘शव शीत पेटी’ सेवा का शुभारंभ

The Rotary Club Jalna Elite has launched a commendable social service initiative by introducing the “Body Freezer Box” service. This initiative aims to support families who face challenges in preserving the mortal remains of their loved ones before the final rites.

जालना: रोटरी क्लब ऑफ जालना एलीट ने शहरवासियों के लिए एक अनूठी सेवा ‘शव शीत पेटी’ का शुभारंभ किया है. प्रांतपाल डॉ. सुरेश साबू ने सहायक प्रांतपाल किशोर देशपांडे की उपस्थिति में इस सेवा का लोकार्पण किया.

होटल सेफ्रॉन में आयोजित एक बैठक में इस सेवा की शुरुआत की गई. इस अवसर पर फर्स्ट लेडी निर्मला साबू, स्मिता चेचाणी, डॉ नितिन खंडेलवाल, डॉ. सुमित्रा गादिया, विवेक मणियार, गणेश बाले, विजयालक्ष्मी बाले, मुकेश अग्रवाल,  लधानी, इंटरैक्ट अध्यक्ष रोहिणी ठाकुर, सचिव सोहा नजीब व कोऑर्डिनेटर शिक्षक मनीषा पांडे सहित सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे.

क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि क्लब ने अब तक 45 विभिन्न प्रकल्पों को सफलतापूर्वक पूरा किया है. क्लब की सदस्य संख्या 6 से बढ़कर 17 हो गई है। वर्ष 2023-24 में क्लब ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सायटेशन महत्वपूर्ण अवार्ड प्राप्त किया है और प्रांत के 95 क्लबों में 23 वां स्थान प्राप्त किया है. जालना महसूल जिले में क्लब को तीसरा स्थान मिला है.

इस अवसर पर कैलास शिंदे, रवींद्र हुशे, विनोद बरवार, गिरधर लधानी, डॉ. प्रल्हाद उढान, शरद गादिया, सौ. संगीता शरद गालिया, प्रदीप भारजवाल, जितेंद्र गर्ग,   रोशनी प्रल्हाद उढान, रुक्मिणिकांत दीक्षित ने क्लब की सदस्यता ग्रहण की. डॉ. सुरेश साबू ने क्लब के कार्यों की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

‘शव शीत पेटी’ सेवा:** कई बार अंत्येष्टि में देरी हो जाती है, ऐसी स्थिति में शव को सुरक्षित रखने के लिए शीतगृह में रखना पड़ता है और फिर अंत्येष्टि के लिए घर लाना पड़ता है. इस समस्या से निजात दिलाने के लिए क्लब ने ‘शव शीत पेटी’ सेवा शुरू की है. यह सेवा जनकल्याण  ब्लड बैंक में उपलब्ध होगी. इसके लिए संपर्क नंबर 8380049328 और 9404042028 जारी किए गए हैं.

इस सेवा के लिए योगदान देने वाले कालिका स्टील के संचालक और वरिष्ठ रोटरी सदस्य अरुण अग्रवाल और राजेंद्र अग्रवाल, अनया अग्रवाल, शरद गादिया, गणेश बाले व उमेश बजाज को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन उमेश बजाज ने किया और आभार अनया अग्रवाल ने व्यक्त किया.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading