
ज

ालना: जालना-छत्रपति संभाजीनगर हाईवे पर मंगलवार शाम करीब 4 बजे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अमरावती से छत्रपति संभाजीनगर जा रही एसटी बस अचानक सामने आए वाहन को बचाने के दौरान हाईवे से नीचे उतर गई और सड़क किनारे खड़ी पुलिस की सरकारी गाड़ी से टकरा गई।
हादसा बदनापुर तहसील के दावलवाड़ी इलाके में माहिको सीड कंपनी के सामने हुआ। बताया जा रहा है कि बस तेज गति से जा रही थी। इसी दौरान अचानक एक वाहन सामने आ गया। बस चालक ने ब्रेक लगाकर बस को बाईं ओर मोड़ा, लेकिन गति अधिक होने के कारण बस पर नियंत्रण नहीं रहा और वह सड़क से नीचे उतर गई।
डीवाईएसपी अनंत कुलकर्णी की सरकारी गाड़ी से टक्कर
हाईवे से नीचे उतरने के बाद बस ने सड़क किनारे खड़ी डीवाईएसपी अनंत कुलकर्णी की सरकारी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। उस समय पुलिस की टीम एक मामले की जांच के सिलसिले में मौके पर जरूरी कार्रवाई कर रही थी।
बस में 40 से 45 यात्री सवार थे
हादसे के समय बस में करीब 40 से 45 यात्री मौजूद थे। राहत की बात यह रही कि बस पलटी नहीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए बस के पीछे मौजूद आपातकालीन दरवाजे से यात्रियों को बाहर निकाला। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।
दो पुलिसकर्मी और दो अन्य लोग घायल
बस की टक्कर में मौके पर मौजूद दो पुलिसकर्मी और दो अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि समय रहते यात्रियों को बस से बाहर निकाल लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।
यह भी पढ़ें:
सीधे अपनी Facebook फ़ीड में पाएँ — News Nation Online पेज को Follow करें।
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

















