NewsNation Online

FireFly In News

सीरत-ए-तैयबा: सफलता का मार्ग

सीरत-ए-तैयबा पर अमल से मिलती है दुनिया और आख़िरत की सफलता : मौलाना सोहेल

जालना: हुदा उर्दू हाई स्कूल, जालना में जमीयत उलेमा अरशद मदनी के तत्वावधान में सीरतुन्नबी (सअ) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना सोहेल नदवी ने की।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने हज़रत मुहम्मद (सअ) की पवित्र सीरत पर दिलकश और जज़्बाती तकरीरें पेश कीं। मासूम लबों से निकले विचारों ने श्रोताओं के दिलों को छू लिया और माहौल ईमान व मोहब्बत से सराबोर हो गया। 

कार्यक्रम में मौलाना सोहेल नदवी, मौलाना ईसाखान काशफी, इकबाल पाशा, अहमद बिन सईद चाऊस सहित संस्था के अध्यक्ष पूर्व नगरसेवक शेख वहीद, सचिव शेख उम्र और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

हुदा उर्दू हाई स्कूल जालना में सीरतुन्नबी कार्यक्रम का दृश्य
कार्यक्रम में मंच पर मौलाना सोहेल नदवी और अन्य अतिथि
छात्र-छात्राओं ने सीरत-ए-तैयबा पर तकरीरें प्रस्तुत कीं

मौलाना सोहेल का संदेश

अपने संबोधन में मौलाना सोहेल नदवी ने कहा कि असली सफलता तभी मिल सकती है जब इंसान अपनी शिक्षा, चरित्र और जीवन के हर पहलू में पैगंबर मुहम्मद (सअ) की शिक्षाओं को अपनाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाज से बुराइयों को दूर करने का एकमात्र रास्ता सीरत-ए-पाक पर अमल करना है। उन्होंने यह भी बताया कि जमीयत उलेमा पिछले पाँच वर्षों से इस मुहिम को लगातार आगे बढ़ा रही है।

अन्य वक्ताओं के विचार

मौलाना ईसा ख़ान काशिफ़ी ने बच्चों और शिक्षकों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक संस्थान मिल्लत के बच्चों को दीन और दुनिया दोनों की जरूरतें पूरी करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

संस्था अध्यक्ष शेख वहीद ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बेहतरीन माहौल और सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

तकरीरी मुकाबले में मनशा बिन्त अतीक खान ने प्रथम और सबा बिन्त बशीर बाग़बान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

मौलाना अता मोहम्मद बख़्शी, इकबाल पाशा, मौलाना अब्दुल्लाह सिराजी सहित अन्य वक्ताओं ने शिक्षा और सीरत की अहमियत पर प्रकाश डाला और संस्थान के अध्यक्ष शेख वहीद के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम में कारी मोहम्मद मुआज़ ने नात-ए-रसूल (सअ) पेश की, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन मौलाना रियाज ने किया।

कार्यक्रम की सफलता में हेड मास्टर उबैद सिद्दीकी और पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Rashmi Bagdi
Rashmi Bagdi is a journalist and digital content creator associated with NewsNation Online. She specializes in reporting on local news, civic issues, education, government updates, and viral stories with a reader-focused approach.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading