NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

ईंटों से चुनवा दिया ऐतिहासिक दरवाजा! जानुल्लाशाह दरगाह में अकीदतमंदों का गुस्सा

News thumbnail showing three heritage sites in Jalna, Maharashtra: a green mosque on the left, a crumbling gate in the center, and a brick arched doorway on the right, with bold Hindi headline above.
कंप्यूटर द्वारा तैयार हिंदी ऑडियो
Front-page Hindi newspaper article with photos of a weathered arched gateway and a damaged historic wall, reporting on threats to ancient monuments.

जालना | प्रतिनिधि

जालना की ऐतिहासिक हजरत जानुल्लाशाह दरगाह खानका मस्जिद का पुराना मुख्य दरवाजा ईंटों की दीवार खड़ी कर बंद किए जाने से अकीदतमंदों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि जर्जर दरवाजे की मरम्मत करने के बजाय उसे पूरी तरह बंद कर देना समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। खासकर उर्स, संदल और रमजान के दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंदों की आवाजाही को देखते हुए इस फैसले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

दरगाह के खादिम शेख जावेद शेख युसुफ ने जिला वक्फ अधिकारी, जालना को ज्ञापन देकर बंद किए गए दरवाजे को तत्काल खुलवाने और दोनों मुख्य गेटों की मरम्मत कराने की मांग की है।

मरम्मत के बजाय गेट बंद करने पर सवाल

ज्ञापन के अनुसार, वक्फ संस्था पंजीयन क्रमांक MSBW/JLN/109/12 के तहत आने वाली दरगाह की सर्वे नंबर 382 की जमीन पर दो मुख्य गेट हैं। आरोप है कि इनमें से एक गेट की मरम्मत कराने के बजाय प्रबंधन समिति ने उसके सामने ईंटों की दीवार खड़ी कर उसे पूरी तरह बंद कर दिया।

शेख जावेद का कहना है कि ऐतिहासिक दरवाजों की दुरुस्ती और नियमित रखरखाव किया जाना चाहिए था। दरवाजे और फाटक की मरम्मत कर उन्हें उपयोग में रखा जा सकता था। उनके मुताबिक, भीड़ के दौरान किसी आपात स्थिति में एक मुख्य गेट बंद रहने से लोगों को बाहर निकलने में परेशानी हो सकती है।

Never miss a storyFollow News Nation Online on WhatsApp for breaking news from India and the world.
Follow on WhatsApp

470 एकड़ वक्फ जमीन और 600 से अधिक किरायेदारों का दावा

ज्ञापन में दावा किया गया है कि संबंधित वक्फ संस्था के पास करीब 470 एकड़ इनाम वक्फ जमीन है और 600 से अधिक किरायेदार हैं। इसके बावजूद दरगाह परिसर के रखरखाव और मुख्य दरवाजों की मरम्मत को लेकर लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाया गया है। ज्ञापन में दरगाह के रखरखाव से जुड़े कामों को कथित तौर पर नजरअंदाज किए जाने पर भी सवाल उठाए गए हैं।

वक्फ अधिकारी से तत्काल कार्रवाई की मांग

शेख जावेद शेख युसुफ ने जिला वक्फ अधिकारी से बंद किए गए ऐतिहासिक गेट को तत्काल खुलवाने तथा दोनों मुख्य दरवाजों की मरम्मत कराने की मांग की है। ज्ञापन के साथ दोनों गेटों के फोटो भी सौंपे गए हैं।

नोट: दरगाह के रखरखाव, वक्फ संपत्ति और गेट बंद किए जाने को लेकर ज्ञापन में लगाए गए दावों को संबंधित पक्ष के आरोप/दावे के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

News thumbnail showing three heritage sites in Jalna, Maharashtra: a green mosque on the left, a crumbling gate in the center, and a brick arched doorway on the right, with bold Hindi headline above.
Crumbled white stone wall with a rounded arched doorway, and a small niche in the adjacent pillar; dirt ground with debris in front.
Old, weathered stone archway forming a gateway to a muddy street with puddles and plaster chipping on the walls; buildings and green trees beyond.
जालना, महाराष्ट्र और देश-दुनिया की ताज़ा खबरें
सीधे अपनी Facebook फ़ीड में पाएँ — News Nation Online पेज को Follow करें।
👍 Facebook पर Follow करें

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui
Imran Siddiqui is a journalist from Jalna, Maharashtra, with over 17 years of experience covering news, politics, education and social issues. He is the district representative for the Hindi daily Navbharat (earlier Lokmat Samachar), Publisher & Editor of NewsNation Online (Rashmi Media House) and editor of ImranJalna.com, an Islamic knowledge website. He is also a teacher.