-
सरकारी भर्ती परीक्षाओं में सुधार के लिए सुझाव मांगे, 18 सितंबर को जालना समेत 8 जिलों में विशेष केंद्र
महाराष्ट्र में सरकारी भर्ती परीक्षाओं को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने सुझाव मांगे हैं। 18 सितंबर को जालना समेत छत्रपति संभाजीनगर संभाग के आठ जिलों में विशेष केंद्र होंगे, जबकि 21 सितंबर को उच्चस्तरीय समिति उम्मीदवारों से सीधे चर्चा करेगी।
-
जालना में कुणबी और मराठा-कुणबी प्रमाणपत्र के लिए विशेष शिविर, 10 से 16 सितंबर तक 62 राजस्व क्षेत्रों में अभियान
जालना जिले में कुणबी, मराठा-कुणबी और कुणबी-मराठा जाति प्रमाणपत्र के लिए 10 से 16 सितंबर 2026 तक सभी 62 राजस्व क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। जिले में 18,295 आवेदनों में से 18,276 मंजूर किए जा चुके हैं और 5,027 पुराने रिकॉर्ड मिले हैं।
-
मध्य महाराष्ट्र के लिए अलग रेलवे मंडल बनाने की मांग तेज
मराठवाड़ा रेलवे परिषद में मध्य महाराष्ट्र के लिए अलग रेलवे मंडल बनाने, जालना में जोनल कार्यालय शुरू करने और नई रेल सेवाएं शुरू करने की मांग उठी।
-
ईंटों से चुनवा दिया ऐतिहासिक दरवाजा! जानुल्लाशाह दरगाह में अकीदतमंदों का गुस्सा
जालना की ऐतिहासिक हजरत जानुल्लाशाह दरगाह खानका मस्जिद का पुराना मुख्य दरवाजा ईंटों की दीवार खड़ी कर बंद किए जाने से अकीदतमंदों में नाराजगी है। खादिम ने दरवाजा खोलने और दोनों गेटों की मरम्मत की मांग की है।

