NewsNation Online

FireFly In News

सोलव्याथॉन 2025 में प्रथम स्थान – अंबड के राजतिलक जोशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित”

First place in Solvyathon 2025 – Rajtilak Joshi of Ambad was honored by the Governor”

जालना:  अंबड के होनहार छात्र राजतिलक दिनेश जोशी और उनके सहपाठी पीयूष दिवाकर जोशी  ने पुणे स्थित जी.एच. रायसोनी इंजीनियरिंग कॉलेज में अध्ययनरत रहते हुए ‘सोलव्याथॉन 2025’  प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. उनके अभिनव प्रोजेक्ट “सस्टेनेबल एनर्जी मैनेजमेंट के लिए स्मार्ट सॉल्यूशंस” ने न केवल पर्यावरणीय संरक्षण बल्कि तकनीकी नवाचार का एक आदर्श प्रस्तुत किया.  

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. वी. राधाकृष्णन के कर-कमलों से पुणे में आयोजित भव्य समारोह में राजतिलक और पीयूष को पुरस्कार और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल, पैरा ओलंपिक पदक विजेता मुरलीधर पेटकर, और सांसद श्रीरंग आप्पा बारणे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. साथ ही, पुणे के जिलाधिकारी शेखर सिंह और शहर आयुक्त के हाथों भी इन युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया.  

‘सोलव्याथॉन 2025’ राष्ट्रीय स्तर की एक प्रतिष्ठित प्रतियोगिता है, जिसका उद्देश्य नवाचार, पर्यावरण हितैषी समाधान और सृजनात्मक विचारों को प्रोत्साहित करना है. राजतिलक और पीयूष के प्रोजेक्ट ने ऊर्जा दक्षता और पर्यावरणीय स्थिरता के क्षेत्र में प्रभावशाली समाधान प्रस्तुत किया, जो भविष्य में समाज और पर्यावरण की चुनौतियों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है.  

राज्यपाल ने अपने संबोधन में इन युवा इंजीनियरों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि, “देश के युवा जब नवाचार और तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ते हैं, तो देश की प्रगति को नई दिशा मिलती है.” उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा लेने की सलाह दी.  

पैरा ओलंपिक विजेता मुरलीधर पेटकर ने इन छात्रों की मेहनत, समर्पण और रचनात्मक सोच की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. 

राजतिलक जोशी का यह शानदार प्रदर्शन उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है. वे मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय उपाध्यक्ष उमेश पंचारिया के भांजे हैं. उनकी इस उपलब्धि पर पूरे जालना जिले में हर्ष और उत्साह का माहौल है और सभी स्तरों से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading