जालना। अजमेर रेल मंडल के झारवासा (JWS), बंदनवारा (BDW) और सिंघवाल (SGW) रेलवे स्टेशनों पर पैच डबलिंग का काम शुरू किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य के चलते कुछ ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा। रेलवे प्रशासन ने गाड़ी संख्या 17605/17606 काचिगुडा–भगत की कोठी की चार यात्राएं रद्द करने का फैसला लिया है।
2 और 5 अक्टूबर को काचिगुडा से ट्रेन रद्द
दक्षिण मध्य रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 17605 काचिगुडा–भगत की कोठी की 2 अक्टूबर 2026 और 5 अक्टूबर 2026 की यात्राएं रद्द रहेंगी।
4 और 7 अक्टूबर को वापसी ट्रेन भी रद्द
इसी तरह गाड़ी संख्या 17606 भगत की कोठी–काचिगुडा की 4 अक्टूबर 2026 और 7 अक्टूबर 2026 की यात्राएं भी रद्द कर दी गई हैं।
रेलवे के अनुसार, अजमेर मंडल में पैच डबलिंग का काम रेल परिचालन को बेहतर बनाने और भविष्य में ट्रेनों के संचालन को सुचारु करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। काम के दौरान यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए दक्षिण मध्य रेलवे ने खेद जताया है।
यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांचें
रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे पूछताछ सेवा अथवा आधिकारिक रेलवे वेबसाइट से प्राप्त करने की अपील की है।
स्रोत: जनसंपर्क विभाग, नांदेड मंडल, दक्षिण मध्य रेलवे
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






















