NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

जाफराबाद में 12 नावें और 90 लाख का माल जब्त, रेत माफिया फरार

कंप्यूटर द्वारा तैयार हिंदी ऑडियो

12 boats and goods worth 90 lakhs seized in Jafrabad, sand mafia absconding

जालना:जिले के जाफराबाद तहसील के आलंद और हनुमंतखेड़ा क्षेत्र में अवैध रेत खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई. इस कार्रवाई में खडकपूर्णा बांध से 12 नावों सहित करीब 90 लाख रुपये मूल्य का सामान जब्त किया गया. इस संयुक्त अभियान को जाफराबाद तहसील कार्यालय, एनडीआरएफ टीम जालना और टेंभूर्णी पुलिस ने मिलकर अंजाम दिया.

हालांकि, कार्रवाई के दौरान नाव पर मौजूद चालक और अन्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे. एनडीआरएफ जवानों की मदद से जब्त की गई नावों के इंजनों को जिलेटिन से ब्लास्ट कर उन्हें निष्क्रिय कर दिया गया.

पिछले कई महीनों से इलाके में अवैध रेत खनन की शिकायतें मिल रही थीं, लेकिन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही थी. नागरिकों के मन में यह संदेह भी था कि रेत माफिया को किसी का संरक्षण प्राप्त है. इस मुद्दे को लेकर कई बार स्थानीय समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित हुई थीं, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.

आज की कार्रवाई के बाद भी तहसील कार्यालय ने पुलिस थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है, जिससे आम नागरिकों के मन में संदेह पैदा हो रहा है कि क्या यह कार्रवाई वास्तव में प्रभावी होगी या फिर सिर्फ दिखावे तक ही सीमित रहेगी.

पुलिस का बयान:

जाफराबाद तहसील क्षेत्र में अवैध रेत खनन को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई.तहसीलदार सारिका भगत, एनडीआरएफ टीम और अन्य अधिकारियों ने इस अभियान को अंजाम दिया. हालांकि, तहसील कार्यालय द्वारा अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है, जिसके कारण मामला दर्ज नहीं किया जा सका है. इस संबंध में टेंभूर्णी पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन खामगल ने जानकारी दी.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui
Imran Siddiqui is a journalist based in Jalna, Maharashtra, and district representative for Navbharat (previously with Lokmat Samachar). He edits NewsNation Online, covering Jalna, Marathwada, Maharashtra and India, and ImranJalna, covering Islamic knowledge and Muslim-world news in English, Hindi and Urdu.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Verified by MonsterInsights