NewsNation Online

FireFly In News

महाराष्ट्र की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 30 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका

जालना, 10 सितंबर। महाराष्ट्र में SIR-2026 के तहत सभी 288 विधानसभा क्षेत्रों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 31 अगस्त 2026 को जारी कर दी गई है। अब इस सूची में अपना नाम, पता और दूसरी जानकारी जांचने का मौका मतदाताओं को दिया गया है। अगर किसी तरह की गलती है या नाम जोड़ना, हटाना अथवा जानकारी में बदलाव करना है, तो 30 सितंबर 2026 तक दावा या आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, महाराष्ट्र कार्यालय ने मतदाताओं से अपील की है कि वे वोटर लिस्ट जरूर चेक करें और जरूरत होने पर तय फॉर्म में आवेदन करें।

नाम नहीं है तो फॉर्म-6 भरें

अगर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में आपका नाम नहीं है और आप मतदाता सूची में नाम जुड़वाना चाहते हैं, तो फॉर्म-6 भरना होगा।

वहीं, अगर किसी ऐसे व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में शामिल है, जो पात्र नहीं है या जिसका नाम हटाया जाना चाहिए, तो उसके खिलाफ फॉर्म-7 के जरिए आपत्ति दर्ज की जा सकती है।

नाम, पता या दूसरी जानकारी गलत है तो फॉर्म-8

वोटर लिस्ट में नाम, पता या दूसरी जानकारी में गलती होने पर फॉर्म-8 के जरिए सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसी फॉर्म के जरिए वोटर आईडी में बदलाव, दिव्यांग मतदाता का चिन्हांकन और विधानसभा क्षेत्र के अंदर पता बदलने के लिए भी आवेदन किया जा सकता है।

कौन सा फॉर्म किस काम के लिए?

  • फॉर्म-6: वोटर लिस्ट में नया नाम जुड़वाने के लिए।
  • फॉर्म-7: किसी नाम पर आपत्ति या नाम हटाने के लिए।
  • फॉर्म-8: नाम, पता और दूसरी जानकारी में सुधार, वोटर आईडी में बदलाव, दिव्यांग चिन्हांकन और पता बदलने के लिए।

झूठी जानकारी देने पर हो सकती है कार्रवाई

चुनाव प्रशासन ने साफ किया है कि वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, हटाने या किसी जानकारी में बदलाव के लिए झूठी जानकारी या गलत घोषणा पत्र नहीं देना चाहिए।

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के तहत जानबूझकर गलत जानकारी या घोषणा देने पर एक साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

30 सितंबर से पहले जरूर जांच लें वोटर लिस्ट

मतदाताओं से अपील की गई है कि वे 30 सितंबर 2026 से पहले अपनी वोटर लिस्ट की जानकारी जांच लें। अगर नाम नहीं है, नाम गलत है, पता बदल गया है या किसी अन्य तरह का सुधार जरूरी है, तो समय रहते संबंधित फॉर्म जमा करें।

SIR-2026 के तहत वोटर लिस्ट में नाम खोजने और दावा-आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading