NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

अग्रवाल युवा मंच की नई कार्यकारिणी घोषित, मोहित गोयनका बने अध्यक्ष

जालना: अग्रवाल समाज के अग्रवाल युवा मंच की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में मोहित गोयनका को अध्यक्ष, सौरभ गोयनका को सचिव और एडवोकेट बॉबी अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

नई कार्यकारिणी की घोषणा के दौरान मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और समाज के युवाओं को साथ लेकर सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी

  • अध्यक्ष: मोहित गोयनका
  • सचिव: सौरभ गोयनका
  • कोषाध्यक्ष: एडवोकेट बॉबी अग्रवाल
  • उपाध्यक्ष: प्रतीक अग्रवाल
  • सहसचिव: स्वप्निल भरतीया
  • पीआरओ: हर्ष भरतीया

इस अवसर पर अनुज पंच, पुरुषोत्तम अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, करण अग्रवाल, देवराज कामड़, वैभव पटवारी, निहाल अग्रवाल, आकाश तालुका, नितिन अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, राहुल मित्तल, कृष्णा देवीदन और रूपेश बगड़िया सहित मंच के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

नवनियुक्त कार्यकारिणी से समाज के युवाओं को जोड़ने और सामाजिक कार्यों को नई गति देने की उम्मीद जताई गई।

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading