NewsNation Online

FireFly In News

“विप्र फाउंडेशन जालना की नई कार्यकारिणी घोषित — मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह संपन्न”

विप्र फाउंडेशन जालना की नई कार्यकारिणी घोषित, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

विप्र फाउंडेशन जालना की नई कार्यकारिणी घोषित, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

जालना: विप्र फाउंडेशन जालना शाखा की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा के साथ शनिवार, 5 जुलाई को जेईएस महाविद्यालय के सेंट्रल हॉल में भव्य पदग्रहण समारोह एवं समाज के मेधावी विद्यार्थियों का सत्कार समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जयप्रकाश श्रीमाली को अध्यक्ष, विजयकुमार व्यास को सचिव और ललित बिजावत को कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। समारोह की अध्यक्षता विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीए आर. बी. शर्मा ने की, जबकि जेईएस महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गणेश अग्निहोत्री मुख्य मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में छत्रपती संभाजीनगर ज़ोन के कोषाध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष रामनिवास गौड़, पूर्व सचिव पवन जोशी, पूर्व कोषाध्यक्ष नारायण दायमा, आचार्य सत्यनारायणजी व्यास एवं रामायणाचार्य प. पू. मनोज महाराज गौड़ ने मंच की शोभा बढ़ाई।

जोन 12-सी में जालना शाखा की उल्लेखनीय भूमिका

इस अवसर पर सीए आर. बी. शर्मा ने कहा कि विप्र फाउंडेशन के झोन 12-सी में कुल 15 जिलों का समावेश है, जिसमें जालना शाखा का कार्य उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी पूर्व अध्यक्ष रामनिवास गौड़ के नेतृत्व में स्थापित आदर्शों को आगे बढ़ाएगी।

पूर्व अध्यक्ष गौड़ ने अपने कार्यकाल का विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि पिछले वर्ष समाज के सहयोग से अनेक सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियां सफलतापूर्वक आयोजित की गईं।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की विस्तृत सूची

उपाध्यक्ष: मनोज दायमा, कैलाश खंडेलवाल, उमेश पंचारिया, संजय सारस्वत, रामेश्वर जोशी, अशोक शर्मा
सहसचिव: चंद्रप्रकाश श्रीमाली, दीपेश व्यास
सहकोषाध्यक्ष: प्रवीण शर्मा
संगठन मंत्री: रविंद्र अबोटी, दिलीप गौड़
शिक्षा मंत्री: भगवानदास दायमा, विजयकुमार शर्मा
आरोग्य मंत्री: डॉ. नितीन खंडेलवाल, डॉ. गोविंद सारस्वत
क्रीड़ा मंत्री: रामकुवर श्रीमाली, दुर्गेश दायमा
प्रसिद्धि मंत्री: महेश खंडेलवाल, जितेंद्र ओझा
जनसंपर्क मंत्री: सुरेश शर्मा, नारायण दायमा
कार्यकारिणी सदस्य: मुरारीलाल सारस्वत, जुगलकिशोर श्रोत्रीय, बंकटलाल खंडेलवाल, ओमप्रकाश दायमा, किशोर शर्मा, सतीश शर्मा, डुंगरसिंह राजपुरोहित, सुरेश उपाध्याय

विद्यार्थियों का सम्मान एवं समाज की एकता

समारोह के अंत में विप्र समाज के दसवीं और बारहवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज बंधुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का संचालन पवन जोशी ने किया तथा आभार प्रदर्शन सचिव विजयकुमार व्यास द्वारा किया गया। इस आयोजन ने विप्र समाज की एकता, संगठन और शिक्षा के प्रति समर्पण का परिचय दिया।


#विप्रफाउंडेशन #जालना #कार्यकारिणी #विद्यार्थीसम्मान #समाजसेवा #विप्रसमाज #जालनाखबरें #VipraFoundationJalna


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Rashmi Bagdi
Rashmi Bagdi is a journalist and digital content creator associated with NewsNation Online. She specializes in reporting on local news, civic issues, education, government updates, and viral stories with a reader-focused approach.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading