NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

निजी अस्पतालों की होगी जांच: स्वास्थ्य विभाग ने गठित की तहसिल स्तरीय विशेष टीमें

कंप्यूटर द्वारा तैयार हिंदी ऑडियो

Private hospitals will be investigated: Health department has formed tehsil level special teams

जालना: राज्य के निजी पंजीकृत अस्पतालों की व्यापक जांच के निर्देश स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए हैं. स्वास्थ्य सेवा आयुक्त के आदेश के बाद जिला परिषद ने सभी तहसिल स्वास्थ्य अधिकारियों को लिखित निर्देश देकर पंजीकृत निजी अस्पतालों की जांच करने का आदेश दिया है. जांच के दौरान अस्पतालों द्वारा वसूले जाने वाले शुल्क और सेवा शुल्क, साथ ही अस्पताल के मुख्य द्वार पर शुल्क सूची प्रदर्शित है या नहीं, इसकी पुष्टि की जाएगी.जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयश्री भुसारे ने निर्देश दिए हैं कि जांच के बाद संबंधित अस्पतालों को सुधार के लिए एक महीने का समय दिया जाए. उसके बाद पुनः जांच कर यह सुनिश्चित किया जाए कि आवश्यक सुधार किए गए हैं या नहीं और इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए.

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयश्री भुसारे ने निर्देश दिए हैं कि जांच के बाद संबंधित अस्पतालों को सुधार के लिए एक महीने का समय दिया जाए. उसके बाद पुनः जांच कर यह सुनिश्चित किया जाए कि आवश्यक सुधार किए गए हैं या नहीं और इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए.

*जांच प्रक्रिया के मुख्य बिंदु:

महाराष्ट्र अस्पताल पंजीकरण नियम 2021 के तहत अस्पतालों की कार्यप्रणाली की जांच की जाएगी.

अस्पतालों द्वारा वसूली जाने वाली फीस और सेवा शुल्क नियमों के अनुरूप है या नहीं, इसकी जांच की जाएगी.

अस्पतालों के प्रवेश द्वार पर शुल्क सूची स्पष्ट और सुव्यवस्थित तरीके से प्रदर्शित की गई है या नहीं, इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

यदि किसी अस्पताल द्वारा नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

तहसिल स्तर पर जांच के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों की विशेष टीमें गठित की गई हैं, जिन्हें नियमित जांच रिपोर्ट वरिष्ठ कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं.

इस अभियान के तहत सभी अस्पतालों की प्रारंभिक जांच 15 दिनों के भीतर पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी. उसके बाद, सुधार के लिए अस्पतालों को एक महीने की समयसीमा दी जाएगी और पुनः निरीक्षण कर अंतिम रिपोर्ट जमा करने के आदेश दिए गए हैं.

यह पहल राज्य भर में लागू की जाएगी और स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और अनुशासन लाने के उद्देश्य से इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui
Imran Siddiqui is a journalist based in Jalna, Maharashtra, and district representative for Navbharat (previously with Lokmat Samachar). He edits NewsNation Online, covering Jalna, Marathwada, Maharashtra and India, and ImranJalna, covering Islamic knowledge and Muslim-world news in English, Hindi and Urdu.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Verified by MonsterInsights