जालना, 14 नवंबर 2026 — जालना शहर में इंसानी जान के लिए खतरनाक नशीली ‘बटन गोलियों’ की अवैध बिक्री करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मादक पदार्थ विरोधी दस्ते (एंटी नारकोटिक्स सेल), जालना और अन्न व औषध प्रशासन (FDA) विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 95 बटन गोलियां, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल समेत कुल 72,760 रुपये का माल जब्त किया गया।

जालना बटन गोली मामला: गुप्त सूचना पर कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक तेगबीर सिंह संधू और अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम साळी ने जिले में नशीली बटन गोलियों की अवैध बिक्री और ढुलाई करने वालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसी के तहत 13 नवंबर 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि स्वामी विवेकानंद अस्पताल, जालना के पास दो लोग चोरी-छिपे नशीली गोलियां बेच रहे हैं।
टीम ने मौके पर पहुंचकर एक युवक को पकड़ा। उसने अपना नाम आकाश सुरेश डोंगरे (23), निवासी हनुमानघाट, तहसील व जिला जालना बताया। तलाशी में उसके पास से 45 गोलियां मिलीं।
पूछताछ में उसने बताया कि ये गोलियां उसने लालबाग निवासी अशफाक असलम शेख से ली थीं। इसके बाद पुलिस ने अशफाक को भी हिरासत में लिया, जिसकी तलाशी में 50 गोलियां और मिलीं।
एक नजर में: क्या-क्या जब्त हुआ
- Nitrosun 10 (Nitrazepam IP 10mg) की कुल 95 गोलियां (आकाश से 45, अशफाक से 50) — कीमत 760 रुपये
- OPPO A3 5G मोबाइल (लाल रंग) — 10,000 रुपये
- OPPO A38 मोबाइल (सफेद रंग) — 12,000 रुपये
- बिना नंबर की Hero Xtreme मोटरसाइकिल (काली, लाल पट्टियों वाली) — 50,000 रुपये
- कुल जब्त माल: 72,760 रुपये
यह भी पढ़ें
- जालना में नशीली “बटन गोली” रैकेट का पर्दाफाश, मुख्य सप्लायर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
- जालना में नशे के नेटवर्क पर एटीएस का सबसे बड़ा प्रहार, 1,080 प्रतिबंधित गोलियां जब्त
किन धाराओं में मामला दर्ज
दोनों आरोपियों के खिलाफ सदर बाजार पुलिस थाने में गुनाह रजिस्टर नंबर 904/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 123, 278 और 3(5), NDPS Act 1985 की धारा 8(c) और 22(a), तथा औषधि व सौंदर्य प्रसाधन कानून 1940 की धारा 18(a), 18(c) और 27(b)(ii) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच सदर बाजार पुलिस कर रही है।
इस टीम ने की कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक तेगबीर सिंह संधू, अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम साळी और उप विभागीय पुलिस अधिकारी अनंत कुलकर्णी के मार्गदर्शन में हुई। इसमें प्रभारी अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन इंगेवाड, अन्न व औषध प्रशासन जालना के सहायक आयुक्त जीवन जाधव, सहायक पुलिस उप निरीक्षक मोराती शिवरकर, हेड कांस्टेबल विनोद गडधे, महेंद्र सोनवणे, दीपक बडुरे और कांस्टेबल जावेद शेख शामिल थे।
और खबरें पढ़ें: क्राइम की ताजा खबरें
रिपोर्ट: इमरान सिद्दीकी, जालना
सीधे अपनी Facebook फ़ीड में पाएँ — News Nation Online पेज को Follow करें।
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


















Leave a Reply