NewsNation Online

FireFly In News

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अर्जुनराव खोतकर ने की भेंट, पुष्पगुच्छ देकर दी बधाई

Arjunrao Khotkar met Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis and congratulated him by giving him a flower bouquet

जालना: महाराष्ट्र राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री माननीय देवेंद्र फडणवीस जी से विधायक अर्जुनराव खोतकर ने शिष्टाचार भेंट की.इस महत्वपूर्ण अवसर पर विधायक खोतकर ने फडणवीस को पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए मुख्यमंत्री पद पर पुनः विराजमान होने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं.

इस दौरान खोतकर ने फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र राज्य के उज्ज्वल भविष्य और विकास की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में उनकी सोच और कार्यशैली ने राज्य में एक नई दिशा और प्रेरणा दी है.इस अवसर पर राज्य की राजनीतिक स्थिरता और विकास के विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई.

देवेंद्र फडणवीस, जिन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की है, का स्वागत पूरे राज्य में बड़े जोश और उत्साह के साथ हो रहा है.उनके नेतृत्व में राज्य की जनता को विकास, सुधार और स्थायित्व की नई उम्मीदें हैं.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading