NewsNation Online

FireFly In News

महापरिनिर्वाण दिवस पर संविधान आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और ग्रंथ वाचन का आयोजन

Constitution based general knowledge competition and book reading organized on Mahaparinirvana Day

जालना: महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर जिला परिषद प्राथमिक शाला हालदोला में विश्वरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए संविधान पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही, डॉ. आंबेडकर द्वारा लिखित ग्रंथों का वाचन विद्यार्थियों ने किया.

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा का पूजन करके हुई. इसके बाद विद्यार्थियों ने उनके जीवन पर गीत प्रस्तुत किए और अपने विचार भाषण के माध्यम से व्यक्त किए. कार्यक्रम का प्रास्ताविक प्रदीप घाटेशाही ने किया, जिसमें उन्होंने डॉ. आंबेडकर के कार्यों और विचारों से विद्यार्थियों को अवगत कराया.

विद्यार्थियों ने संविधान में निहित स्वतंत्रता, समानता, न्याय, बंधुत्व, लोकतंत्र, सार्वभौमिकता, धर्मनिरपेक्षता, और समाजवाद जैसे मूल्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके साथ ही, उन्होंने भारत का संविधान, बुद्ध और उनका धम्म, हिंदू कोड बिल, पूना समझौता, भारत की जातियां जैसे विभिन्न विषयों पर आधारित ग्रंथों का वाचन किया.

कार्यक्रम का संचालन कु. प्रतिभा मात्रे ने किया। इस अवसर पर सुभाष दाभेराव, वनिता आचार्य, शालीग्राम सावले, प्रदीप घाटेशाही, संजय गंगवाल, प्रणिता देशपांडे, मदन बोरुडे, बालू बोरुडे, सोपान बोरुडे, प्रकाश हिवराळे समेत कई विद्यार्थी, अभिभावक और ग्रामवासी उपस्थित रहे.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading