NewsNation Online

FireFly In News

मोहम्मद अतीक शेख बने AIITA महाराष्ट्र के प्रदेशाध्यक्ष

मोहम्मद अतीक शेख बने AIITA महाराष्ट्र के प्रदेशाध्यक्ष

Mohammad Atiq Sheikh becomes AIITA Maharashtra State President

नांदेड, 9 फरवरी 2025 – ऑल इंडिया आइडियल टीचर्स एसोसिएशन (AIITA) महाराष्ट्र की राज्य सलाहकार परिषद की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए चयन संपन्न हुआ। इस बैठक में मोहम्मद अतीक शेख को सर्वसम्मति से 2025 से 2028 तक प्रदेशाध्यक्ष के रूप में चुना गया।

बैठक में शामिल सभी सदस्यों ने एकमत से उनकी नियुक्ति को समर्थन दिया। इस पूरी चयन प्रक्रिया की निगरानी श्री खालिद इकबाल (झारखंड, केंद्रीय सचिव) ने की।

मोहम्मद अतीक शेख का शैक्षणिक व संगठनात्मक योगदान

मोहम्मद अतीक शेख (B.Sc., B.Ed., M.A. – इंग्लिश व एजुकेशन) वर्तमान में अल खुर्शीद उर्दू हायस्कूल व ज्यूनियर कॉलेज ऑफ साइंस, दिग्रस, जिला यवतमाल में सहायक शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं।

मोहम्मद अतीक शेख

शिक्षा क्षेत्र में उन्होंने कई महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई हैं, जिनमें –

✔ बालभारती, पुणे के अध्ययन मंडल सदस्य
✔ मुक्त विद्यालय मंडल, पुणे के अध्ययन मंडल सदस्य
✔ SCERT, पुणे के मास्टर ट्रेनर व ब्रिज कोर्स टीम के सदस्य
✔ ‘दक्षा’ ऐप पुनरावलोकन टीम के सदस्य

गत चार वर्षों तक वे AIITA महाराष्ट्र के राज्य सचिव रहे और संगठन के विस्तार व स्थिरता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष के लिए शुभकामनाएँ

AIITA महाराष्ट्र के सभी सदस्यों ने मोहम्मद अतीक शेख के नेतृत्व में संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने की आशा व्यक्त की। हम अल्लाह से प्रार्थना करते हैं कि वे उन्हें इस नई ज़िम्मेदारी को कुशलतापूर्वक निभाने की शक्ति प्रदान करें।


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading