जालना | विशेष संवाददाता:
जालना जिले के गोंदी थाना क्षेत्र में अवैध गांजा खेती और तस्करी का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस ऑपरेशन में 14 किलो गांजा, एक स्कॉर्पियो और दो मोटरसाइकिल सहित कुल ₹10.64 लाख का मुद्देमाल जब्त किया गया। गिरफ्तारी से बचने के प्रयास में आरोपियों ने पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हुए और एक वाहन क्षतिग्रस्त हुआ।
मामले की शुरुआत कैसे हुई?
17 मई 2025 को सहायक पुलिस निरीक्षक आशिष खांडेकर और कांस्टेबल शाकिरोद्दीन सिद्दीकी पेट्रोलिंग के दौरान एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल संदिग्ध अवस्था में मिली। पूछताछ में अशोक गाडेकर नामक व्यक्ति ने बताया कि उसने यह वाहन अपराधी प्रभाकर गंगाराम पवार से खरीदी है।
गिरफ्तारी से बचने की कोशिश में पुलिस पर हमला
पुलिस जब गोंदी तांडा में प्रभाकर पवार से पूछताछ करने पहुंची, तो वह अपने सहयोगियों सुरेखा शिंदे, सपना शिंदे, लक्ष्मी पवार, कैलास राठौड़, जया उर्फ रूपाली पवार और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ पुलिस पर टूट पड़ा। पत्थरबाजी में कांस्टेबल सिद्दीकी व हेड कांस्टेबल नागरगोजे घायल हुए, और पुलिस वाहन को भी नुकसान पहुंचाया गया।
गांजा कारोबार का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी बड़े स्तर पर गांजे की खेती और बिक्री कर रहे थे। छापेमारी में आरोपी गंगाराम सावळा पवार के घर से 14 किलो गांजा (मूल्य ₹3.64 लाख), एक स्कॉर्पियो और दो बाइक बरामद की गईं।
अपराधियों का आपराधिक इतिहास
गंगाराम पवार, विलास शिंदे, प्रभाकर पवार, सुरेखा शिंदे, सपना शिंदे, लक्ष्मी पवार, कैलास राठौड़ और जया उर्फ रूपाली पवार पहले भी चोरी, पाकिटमारी, डकैती जैसे मामलों में लिप्त पाए गए हैं। पुलिस ने चार टीमें बनाकर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारी
इस सफल कार्रवाई का संचालन पुलिस अधीक्षक अजयकुमार बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी और उपविभागीय अधिकारी विशाल खांबे के मार्गदर्शन में किया गया। इस अभियान में एपीआई आशिष खांडेकर, पीएसआई किरण हावले, पीएसआई बालाजी पदमणे, शानेश्वर कंटूले, अशोक नागरगोजे, संतोष डोईफोडे, चरणसिंग बमनावत, प्रदीप हवाले, दीपक भोजणे, शाकिर सिद्दीकी, बाळासाहेब मंडलिक, सुरेश राठौड़, अंकुश पठाड़े, नवनाथ राऊत, सचिन सालवे, गणेश मुंढे और महिला कांस्टेबल मुसले की सराहनीय भूमिका रही।
मामले की आगे की जांच एपीआई आशिष खांडेकर द्वारा की जा रही है।

- The One Song Lyric That Has Stayed With Me Forever | A Personal Reflection
- Mysterious deaths of 14 elephants in Kenya prompts urgent inquiry
- कर्जदार की मौत के बाद बीमा दावा खारिज नहीं कर सकता बैंक, उपभोक्ता आयोग का ऐतिहासिक फैसला
- Delhi Police attempted to arrest Aishe Ghosh, alleges SFI
- PlayStation Plus Free Games For August 2026 Revealed
- Japan earthquake: What we know so far
- Japan earthquake: ‘Many people’ feared trapped in mall
- Live-Action Zelda Movie Actor Was Too Young To Play Breath Of The Wild When It Released
- Mancini reappointed Italy boss after Pirlo controversy
- Critical engine components used on Airbus A320neo, Boeing 737 MAX aircraft to be repaired in Hyderabad
- Final Fantasy 14 On Switch 2 Is A Sobering Reminder That Storage Isn’t Cheap
- 'A lover of life' – Seattle pays tribute to food festival shooting victims
- Marvel’s Spider-Man 2 Swings Into A Brand New Day
- 'It's a hell of a situation': Spain grapples with devastating wildfires
- US singer D4vd to go on trial for murder in death of 14-year-old
- No non-veg at eateries along Kanwar Yatra route in Muzaffarnagar; owners need to display paper work
- Microsoft’s Chaotic Server Outage Was Down To A Single Service Failure
- God Of War Laufey – Gameplay, Release Date, And Everything We Know So Far
- Alienware 34 AW3426DW review
- 'Easily the dumbest thing I've ever built': Guy puts spikes and taser on Steam Deck to stop family from using it
- Saransh earns maiden call-up to India Test squad for tour of Sri Lanka
- Vatican scrambles to patch 'phishing goldmine' app promoted by the Pope: 'Prayer infrastructure on the framework you learn in week 2 of a Node.js bootcamp'
- The Pokémon Company is turning to facial recognition scans to help combat scalpers
- Myanmar approves death sentence for cyberscam offences
- Blade and Magik lead as Marvel Tōkon's most popular characters during its beta
- बच्चे की मालिश कितनी उम्र तक करनी चाहिए? जानिए एक्सपर्ट्स की सलाह और जरूरी सावधानियां
- सत्ताधारी हों या विपक्षी दल: सभी को ‘नेता’ नहीं, बल्कि ‘जनसेवक’ ही कहें!
- श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया घोषित, शुभमन गिल कप्तान, दो नए चेहरों को मिला बड़ा मौका
- CWG 2026 India’s medal tally: Complete list of winners and table
- Framework 13 Pro review
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






































































































































Leave a Reply