NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

“रेशन में कटौती बर्दाश्त नहीं! कम अनाज देने वाले दुकानदारों की करें शिकायत” – जिला आपूर्ति अधिकारी

कंप्यूटर द्वारा तैयार हिंदी ऑडियो

“Ration cuts will not be tolerated! Complain against shopkeepers who give less grains” – District Supply Officer

जालना, 3 फरवरी: यदि कोई रेशन दुकानदार कम अनाज देता है, तो उपभोक्ता जिला आपूर्ति अधिकारी कार्यालय में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह अपील आज जालना के तहसील कार्यालय में हुई बैठक में जिला आपूर्ति निरीक्षक प्रकाश जाधव ने की। उन्होंने स्पष्ट किया कि रेशन दुकानदारों को अनाज की आपूर्ति पूरी मात्रा में की जाती है, इसलिए किसी भी प्रकार की गड़बड़ी सहन नहीं की जाएगी।

“दुकानदारों को पूरा रेशन दिया जाता है”

जिला आपूर्ति अधिकारी ने कहा कि गोदाम से माल उठाने के बाद ट्रक सीधे रेशन दुकानों तक पहुंचते हैं, जहां दुकानदारों को वजन कर अनाज दिया जाता है। इस प्रक्रिया में कोई कमी नहीं होती, इसलिए अगर किसी दुकानदार द्वारा कम रेशन दिया जा रहा है, तो यह एक गंभीर मामला है।

“कम रेशन देने वालों पर होगी कार्रवाई”

अगर किसी उपभोक्ता को कम मात्रा में अनाज दिया जाता है, तो वे जिला आपूर्ति कार्यालय में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। निरीक्षक प्रकाश जाधव ने सख्त लहजे में कहा कि ऐसी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई होगी, और दोषी दुकानदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

आम जनता को जागरूक रहने और अपने हक का पूरा राशन सुनिश्चित करने की अपील भी की गई है।


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui
Imran Siddiqui is a journalist based in Jalna, Maharashtra, and district representative for Navbharat (previously with Lokmat Samachar). He edits NewsNation Online, covering Jalna, Marathwada, Maharashtra and India, and ImranJalna, covering Islamic knowledge and Muslim-world news in English, Hindi and Urdu.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Verified by MonsterInsights