सूखाग्रस्त क्षेत्रों के दौरे के दौरान मकान शरीफ दरगाह में दीनी गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा; जालना के समाजसेवक मुनव्वर खान लाला भी रहे मौजूद
वाशीम/जालना (प्रतिनिधि)। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने सूखाग्रस्त क्षेत्रों के दौरे के दौरान वाशीम जिले के तराला शरीफ स्थित मकान शरीफ दरगाह पहुंचकर शहंशाह बाबाजान कलंदर के गादीनशीन सैय्यद बद्रोद्दीन आगाजान कलंदर से मुलाकात की। इस अवसर पर हाजी अखतर खान, जालना के समाजसेवक एवं सूफी संतों के सेवक मुनव्वर खान गुलखान लाला से भी उन्होंने सामाजिक विषयों पर चर्चा की।
दीनी गतिविधियों और जनहित के मुद्दों पर चर्चा
दरगाह परिसर में हुई मुलाकात के दौरान वहां संचालित दीनी गतिविधियों, समाजसेवा के कार्यों और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
सपकाल महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त क्षेत्रों के दौरे पर थे। इसी क्रम में उन्होंने तराला शरीफ की मकान शरीफ दरगाह पहुंचकर गादीनशीन से विशेष मुलाकात की और परिसर की गतिविधियों की जानकारी ली।
इस अवसर पर करीम खान, जोवर खान, दाऊद खान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: जालना के दारुल उलूम रज़विया की आधिकारिक वेबसाइट शुरू। महाराष्ट्र की अन्य खबरों के लिए हिंदी समाचार देखें।
संबंधित आधिकारिक जानकारी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस तथा वाशीम जिला प्रशासन।
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.













Leave a Reply