NewsNation Online

FireFly In News

BJP ने रखे ये दो विकल्प, मानने को तैयार नहीं शिवसेना; सतारा रवाना होकर शिंदे ने बढ़ाई महायुति की टेंशन

BJP put forward these two options, Shiv Sena is not ready to accept them; Shinde increased the tension of Mahayuti by leaving for Satara

Maharashtra CM News: कौन होगा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री? इसको लेकर सस्पेंस लगातार जारी है. बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन महायुति के तीन बड़े नेताओं देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने कल गुरुवार (28 नवंबर) की शाम दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की.

इसके बाद आज शुक्रवार (29 नवंबर) को महायुति की एक बैठक होने वाली थी, उससे पहले शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे अपने गांव रवाना हो गए.

जानें 10 बड़ी बातें-

1. मुंबई में गठबंधन की बैठक कथित तौर पर रद्द कर दी गई है, जिसमें पूरा विवरण तय किया जाना था. निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना की बैठक भी रद्द कर दी गई है.

2. एकनाथ शिंदे सतारा में अपने गांव के लिए रवाना हो गए हैं और उनके लौटने के बाद बैठकें होंगी. उनकी अचानक योजना से अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे सरकार गठन की बातचीत से नाखुश हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ हुई बैठक में शिवसेना को विकल्प दिए गए, जिसमें पहला डिप्टी सीएम और दूसरा केंद्र में मंत्री बनने का ऑफर है. सूत्रों के मुताबिक, एकनाथ शिंदे अगर केंद्र में मंत्री बनने का मन बनाते हैं तो उनके गुट के किसी नेता को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है.

3. उधर, एकनाथ शिंदे की ओर से मुख्यमंत्री का फैसला बीजेपी पर छोड़ने की घोषणा से शीर्ष स्तर पर सहज बदलाव का रास्ता साफ हो गया है. सूत्रों का कहना है कि बीजेपी को रिकॉर्ड जीत दिलाने वाले देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं.

4. गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक के बाद शिंदे ने चर्चा को “अच्छा और सकारात्मक” बताया था. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री पर निर्णय राज्य की राजधानी में महायुति गठबंधन की एक और बैठक में लिया जाएगा. उन्होंने पत्रकारों से यह भी कहा कि वे राज्य में सरकार गठन में बाधा नहीं बनेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के लिए गए निर्णय का पालन करेंगे.

5. सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद पर आम सहमति बन गई है, लेकिन कुछ मंत्री पदों को लेकर अभी भी बात नहीं बन पाई है.

6. एक मुख्यमंत्री और दो उप-मुख्यमंत्री का मौजूदा फॉर्मूला जारी रहने की संभावना है लेकिन शिंदे कथित तौर पर उप-मुख्यमंत्री की भूमिका के लिए इच्छुक नहीं हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, शिवसेना के विधायक और प्रवक्ता संजय शिरसाट ने कहा, “उनके उप-मुख्यमंत्री बनने की संभावना नहीं है. यह उस व्यक्ति के लिए शोभा नहीं देता जो पहले ही मुख्यमंत्री के रूप में काम कर चुका है.”

7. बीजेपी के पास गृह विभाग रहने की संभावना है, जबकि अजित पवार की एनसीपी के पास वित्त विभाग रह सकता है. एकनाथ शिंदे की शिवसेना को शहरी विकास और लोक निर्माण विभाग मिलने की संभावना है.

8. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी को 22 कैबिनेट पद मिलने की संभावना है, जबकि शिवसेना और एनसीपी को क्रमशः 12 और 9 विभाग मिलेंगे.

9. सूत्रों के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह 2 दिसंबर को होने की संभावना है.

10. बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने हाल ही में हुए राज्य विधानसभा चुनावों में 288 सदस्यीय सदन में 230 सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज की. बीजेपी को 132 विधानसभा सीटें मिलीं, जबकि शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी को क्रमशः 57 और 41 सीटें मिलीं.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading