NewsNation Online

FireFly In News

जालना में आवारा कुत्तों की समस्या पर कार्रवाई की मांग, 10 दिन में समाधान न होने पर विरोध की चेतावनी

जालना में आवारा कुत्तों की समस्या पर कार्रवाई की मांग, 10 दिन में समाधान न होने पर विरोध की चेतावनी

जालना। शहर में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक से नागरिक परेशान हैं। इसी मुद्दे को लेकर आज मजलिस जालना टीम ने जालना महानगरपालिका के उपआयुक्त से मुलाकात की और शहर में कुत्तों की नसबंदी अभियान शुरू करने तथा उन्हें शहर से बाहर ले जाने की मांग की।

पूर्व सांसद एवं महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज साहब के आदेश पर जालना शहर अध्यक्ष ज़ोहेब अंसारी के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल महानगर पालिका से मिला। बैठक के दौरान ज़ोहेब अंसारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के भीतर कुत्तों की नसबंदी का काम शुरू नहीं हुआ तो मजलिस टीम जिला अध्यक्ष माजेद भैयाजी के नेतृत्व में शहरभर से कुत्तों को पकड़कर नगर पालिका कार्यालय में छोड़ दिया जाएगा।

इस मौके पर मजलिस टीम के कार्यकर्ताओं में अनवर मनियार, अकबर खान, सलमान पठान, फारुक खान, तनवीर मोमिन, फैसल खान, इलयास मिर्ज़ा, लाइक खान, सलमान पठान, शेख असलम सहित कई लोग मौजूद रहे।


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Rashmi Bagdi
Rashmi Bagdi is a journalist and digital content creator associated with NewsNation Online. She specializes in reporting on local news, civic issues, education, government updates, and viral stories with a reader-focused approach.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading