NewsNation Online

FireFly In News

जालना कांग्रेस बैठक में हंगामा: कार्यकर्ताओं के बीच चप्पलें चलीं, पुलिस दखल

जालना में कांग्रेस की बैठक बनी रणभूमि, कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

निरीक्षक की मौजूदगी में नारेबाजी, आरोप-प्रत्यारोप के बीच चप्पलें तक चलीं

जालना : जालना में कांग्रेस पार्टी की संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित बैठक उस समय हंगामे में बदल गई, जब कार्यकर्ताओं का गुस्सा खुलकर सामने आ गया। शहर के होटल सैफरॉन में आयोजित इस बैठक में गुजरात से आए पार्टी निरीक्षक हेमंत सिन्हा पटेल की मौजूदगी के बावजूद अनुशासन पूरी तरह टूटता नजर आया.

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित इस बैठक में जालना शहर और जिलेभर से सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए थे। लेकिन बैठक शुरू होते ही माहौल गरमा गया। कुछ कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राजाभाऊ देशमुख की कार्यप्रणाली पर तीखी नाराजगी जताई.

महिला आघाड़ी की जिलाध्यक्ष नंदा पवार ने सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि, “आप भाजपा और शिंदे गुट की मदद कर रहे हैं.” इस पर जवाबी हमला करते हुए दूसरे गुट ने पलटवार किया कि, “हम नहीं, बल्कि आप ही भाजपा को मदद कर रहे हैं.”

देखते ही देखते दोनों गुटों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में हंगामे में बदल गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कार्यकर्ताओं के बीच चप्पलें तक चलने लगीं और बैठक का माहौल पूरी तरह अराजक हो गया.

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा, जिसके बाद हालात को काबू में लाया गया.

इस घटना ने कांग्रेस के भीतर चल रहे आंतरिक मतभेदों को एक बार फिर सार्वजनिक कर दिया है। संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बुलाई गई बैठक में ही पार्टी की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आने से कांग्रेस के सामने अब संगठनात्मक एकता बनाए रखना बड़ी चुनौती बन गया है.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Rashmi Bagdi
Rashmi Bagdi is a journalist and digital content creator associated with NewsNation Online. She specializes in reporting on local news, civic issues, education, government updates, and viral stories with a reader-focused approach.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading