जालना नगर पालिका पर 25 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, आम आदमी पार्टी ने पेश किए पुख्ता सबूत
जालना: 3 सितंबर 2025
जालना शहर महानगरपालिका और पूर्व नगरपालिका प्रशासन पर स्वच्छता विभाग के नाम पर करोड़ों रुपये के घोटाले का गंभीर आरोप आम आदमी पार्टी ने लगाया है। जालना शहर महानगराध्यक्ष संजोग हिवाले और महानगर महासचिव तनुज बाहेती ने 488 शासकीय विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार परिषद में यह दावा किया कि वर्ष 2013 से 2022 के बीच स्वच्छता कार्यों के नाम पर लगभग 25 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया। इस दौरान पार्टी ने भ्रष्टाचार से जुड़े दस्तावेज और सबूत पत्रकारों के सामने पेश किए।
आम आदमी पार्टी का आरोप है कि स्वच्छता विभाग के तहत हुए इन कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की गईं। नगर पालिका ने बिना किसी तकनीकी स्वीकृति, अनुभव की जांच या निविदा प्रक्रिया का पालन किए, गुरुदत्त सिक्योरिटी एंड लेबर सप्लायर्स नामक ठेकेदार को लगातार कई वर्षों तक ठेके दिए। आरोप यह भी है कि मज़दूरों के वेतन का कोई स्पष्ट रिकॉर्ड नहीं रखा गया। मजदूरी कानून के अनुसार भुगतान चेक से होना चाहिए था, लेकिन पालिका ने न तो चेक से भुगतान किया और न ही कोई वैध रिकॉर्ड रखा।
विभिन्न वर्षों में भारी अनियमितताएं
- 2013–2017: बिना निविदा और रिकॉर्ड के 2.68 करोड़ रुपये खर्च।
- 2018–20: केवल 18 महीनों में शहर के बंदिस्त और ओपन गटर/नाले साफ करने के नाम पर 8.61 करोड़ रुपये खर्च।
- 2016–17: 12वें वित्त आयोग के तहत 3.65 करोड़ रुपये का अनुदान बिना लेखा-जोखा।
- 2019–20: GEM पोर्टल से स्वच्छ महाराष्ट्र अभियान के तहत 3 कॉम्पैक्टर वाहन खरीदे, अतिरिक्त खर्च 22,25,448 रुपये।
- घन कचरा प्रकल्प के लिए 76,18,326 रुपये खर्च, प्रकल्प अधूरा।
- कोरोना काल 2020–21: नाले सफाई, कचरा संकलन और वाहतूक में 1.24 करोड़ रुपये खर्च, लेकिन सामान का कोई रिकॉर्ड नहीं।
- 2021–22: 14वें वित्त आयोग के तहत 1.72 करोड़ रुपये दिखाए गए, वास्तविक गणना 1.09 करोड़ रुपये।
अन्य गंभीर आरोप
पार्टी ने बताया कि बायो-माइनिंग प्रक्रिया के तहत 3.65 करोड़ रुपये की निविदा “हरित महा सिटी कंपोस्ट” परियोजना के लिए दी गई, लेकिन कंपोस्ट निर्माण और विक्रय शुरू नहीं हुआ। मोकाट कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण के लिए 2023–24 में 15 लाख रुपये और 2024–25 में 25 लाख रुपये की निविदा दी गई, लेकिन कार्य का कोई रिकॉर्ड नहीं।
पार्टी नेताओं ने कहा कि महापालिका प्रशासन ने आरोपों का खंडन करते हुए दावा किया कि विभागीय आयुक्त और अंदाज समिति ने क्लीन चिट दी है। आम आदमी पार्टी ने मांग की कि यदि क्लीन चिट दी गई है तो उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।
जांच और कार्यवाही की मांग
संजोग हिवाले और तनुज बाहेती ने कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो महापालिका आयुक्त को बर्खास्त कर ED और CBI जांच कराई जाए, ताकि सच जनता के सामने आ सके। इस अवसर पर प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकार सुभाष देठे, फिरोज बागवान और रवि सूर्यवंशी उपस्थित थे।

- CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर सुप्रीम कोर्ट में नई चुनौती, याचिका में 14 मामलों का जिक्रCEC ज्ञानेश कुमार के कामकाज को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका: कथित 14 आपत्तियां, SIR, Form 6 और चुनाव आयोग की सामूहिक निर्णय प्रक्रिया पर उठे सवाल।
- सेवली में अपर तहसील की मांग तेज: अनशन के सातवें दिन डफली बजाकर सरकार का ध्यान खींचने की कोशिशजालना के सेवली में अपर तहसील कार्यालय की मांग को लेकर आमरण अनशन सातवें दिन भी जारी रहा। गांधी जयंती पर ग्रामीणों ने डफली बजाकर शांतिपूर्ण प्रतीकात्मक विरोध किया और नेर में कार्यालय के फैसले पर पुनर्विचार की मांग की।
- 12 साल की उम्र में अज़ान अली ने याद किया पूरा कुरान, जालना में जुमे की नमाज के बाद शानदार स्वागतजालना के 12 वर्षीय हाफिज सैयद अज़ान अली सैयद मोहसिन नक्शबंदी ने स्कूल की पढ़ाई के साथ दो साल में हिफ्ज़-ए-कुरान मुकम्मल किया। जुमे की नमाज के बाद हजरत ख्वाजा गरीब नवाज मस्जिद में उनका स्वागत किया गया।
- India’s 15-Member Esports Team Takes Centre Stage at Asian Games 2026India’s 15-member esports team is competing at Asian Games 2026 in League of Legends, Pokémon UNITE, eFootball and Puyo Puyo Champions.
- Jalna Water Supply: 5 से 7 अक्टूबर तक शहर में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद, अभी से कर लें तैयारीजालना शहर में 5, 6 और 7 अक्टूबर 2026 को पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। जालना-जायकवाडी योजना के पंप बदलने और 900 एमएम पाइपलाइन जोड़ने के काम के कारण तीन दिन का शटडाउन लिया जाएगा।
- अंबड में प्लॉट की लीज को लेकर चंद्रकांत कारके का बेमियादी अनशन चौथे दिन भी जारीअंबड में प्लॉट की लीज की मांग को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस के जिला कार्याध्यक्ष चंद्रकांत कारके का बेमियादी अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। जिला उपनिबंधक की ओर से संघ को कार्रवाई के लिए पत्र भेजे जाने की जानकारी दी गई है।
- जालना में सूखे की मार: खेतों में पहुंचे मंत्री बावनकुले, किसानों को हरसंभव मदद का भरोसाजालना में कम बारिश और लंबे सूखे दौर से फसलों को नुकसान हुआ है। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बदनापुर के वरुडी और भोकरदन के दगड़वाडी में खेतों का निरीक्षण कर किसानों से बातचीत की और पंचनामा व राहत प्रक्रिया तेज करने की बात कही।
- Toyota Closes In on GM in US Auto Sales as Hybrid Demand Surges and EV Market WeakensToyota narrowed GM’s U.S. third-quarter sales lead to 37,751 vehicles as hybrid demand surged, gasoline prices climbed and affordability pressures reshaped the American auto market.







