जालना में ‘दृष्टि लॉयन्स विज़न सेंटर’ का उद्घाटन
होगी गुणवत्तापूर्ण नेत्र जांच

जालना– लायन्स क्लब के पूर्व प्रांतपाल एम.जे.एफ. पुरुषोत्तम जयपुरिया के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जालना शहर में ‘दृष्टि लॉयन्स विज़न सेंटर’ की स्थापना की गई। इस केंद्र के माध्यम से आम नागरिकों को मात्र 20 रुपये में उच्च गुणवत्ता की नेत्र जांच सुविधा उपलब्ध होगी।
इस विज़न सेंटर का उद्घाटन मंगलवार (9 सितंबर) को पूर्व आंतरराष्ट्रीय संचालक डॉ. नवल मालू, अपर जिलाधिकारी रीता मैत्रेवार और पुरुषोत्तम जयपुरिया के हाथों किया गया। यह केंद्र भोकरदन नाका चौक स्थित आई.एम.ए. हॉल के सामने शुरू किया गया है।
कार्यक्रम में जिला शल्यचिकित्सक डॉ. राजेंद्र पाटील, पूर्व प्रांतपाल विजय बगड़िया, रीजन चेयरपर्सन राधा तोरणेकर, दृष्टि फाउंडेशन अध्यक्ष मनोहर खालापुरे, सचिव शामसुंदर लोया, ज़ोन चेयरपर्सन संजिवनी खालापुरे, लायन्स क्लब ऑफ जालना अध्यक्ष राधेश्याम टिबडेवाल और कई अन्य मान्यवर उपस्थित रहे।
रीता मैत्रेवार ने कहा कि लायन्स क्लब हमेशा समाजोपयोगी कार्यों में आगे रहता है। यह विज़न सेंटर उच्च स्तरीय नेत्र सेवाएं प्रदान करेगा।
डॉ. नवल मालू ने कहा कि लगभग 30% स्कूली बच्चों में दृष्टि दोष पाया जाता है और लायन्स क्लब इस दिशा में सक्रिय रूप से काम करेगा।
डॉ. राजेंद्र पाटील ने बताया कि परतूर स्थित दृष्टि लायन्स नेत्रालय का योगदान ‘मोतीबिंदू मुक्त महाराष्ट्र अभियान’ में सराहनीय रहा है और इसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।
मनोहर खालापुरे ने जानकारी दी कि परतूर नेत्रालय में पिछले 2 वर्षों में 90,000 से अधिक मरीजों की जांच, 7,500 शल्यक्रियाएं और डायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराई गई।
समारोह में अरुण मित्तल, शामसुंदर लोया, मनोहर खालापुरे सहित अनेक सहयोगकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
सेवा कार्य की संकल्प पूर्ति: पुरुषोत्तम जयपुरिया
पुरुषोत्तम जयपुरिया ने कहा कि ग्रामीण जनता को स्थानीय स्तर पर नेत्र सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया था। दृष्टि लॉयन्स विज़न सेंटर जालना मात्र 18 दिनों में लोकसहभाग से तैयार हुआ है। उन्होंने कहा कि यह समाज और ईश्वर दोनों के सहयोग का परिणाम है।
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.





































































































Leave a Reply