कुएं में तैरती लाश, रस्सी-पत्थर से बांधा गया राज! मंठा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया सनसनीखेज हत्या कांड
मृतक की पहचान पुणे जिले के युवक के रूप में
जालना (प्रतिनिधि):
मंठा तालुका के पेवा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्राम पंचायत की पानी आपूर्ति के लिए इस्तेमाल होने वाली कुएं में एक युवक का शव पानी पर तैरता हुआ मिला। शांत गांव की सुबह अचानक दहशत और सनसनी में बदल गई। शव के हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे और पेट के पास पत्थर बांधा गया था, जिससे साफ संकेत मिल रहा था कि यह कोई सामान्य मौत नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है और सबूत मिटाने के इरादे से शव को कुएं में फेंका गया है।
सूचना मिलते ही मंठा पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय नागरिकों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक ने सफेद रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी और हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई थी। घटनास्थल की स्थिति देखकर पुलिस ने तुरंत हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी।
पेवा गांव के पुलिस पाटील की शिकायत पर 5 फरवरी को मंठा पुलिस थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार पुलिस ने तेजी से जांच के चक्र घुमाए।
जांच के दौरान पुलिस ने अज्ञात शव की पहचान अथर्व गणेश लोखंडे (उम्र 20 वर्ष), निवासी मरकल, तहसील खेड, जिला पुणे के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी किसन उर्फ कृष्णा राजाराम धोजे (उम्र 35 वर्ष), पेशा चालक, निवासी आडगांव तांडा, तालुका जिंतूर, जिला परभणी (वर्तमान निवास: कालजेवाड़ी, चोरहली खुर्द, तहसील हवेली, जिला पुणे) को हिरासत में लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए कबूल किया कि पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद के चलते उसने मृतक को 10 लाख रुपये देने का झांसा दिया। इसके बाद वह उसे अपनी कार से पेवा शिवार, मंठा ले गया। वहां आरोपी ने अपने दो रिश्तेदार सहयोगियों के साथ मिलकर कार के भीतर रस्सी से गला घोंटकर अथर्व की हत्या कर दी। हत्या के बाद सबूत मिटाने के इरादे से शव को पेवा शिवार स्थित कुएं में फेंक दिया गया।
इस मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी कर्नाटक राज्य से हिरासत में लिया है। फिलहाल पूरे प्रकरण की आगे की जांच फौजदार संतोष मालगे और पुलिस कांस्टेबल संतोष बनकर द्वारा की जा रही है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजयकुमार बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी रामेश्वर रेंगे के मार्गदर्शन में मंठा पुलिस थाना की टीम द्वारा की गई। पुलिस निरीक्षक मनोजकुमार राठोड, सहायक पुलिस निरीक्षक निलेश इधाटे, पुलिस उपनिरीक्षक संतोष मालगे, पुलिस हवलदार विठ्ठल केंद्रे, मुंजाजी कोलगणे, जगन्नाथ सुक्रे, सतीश आमटे, मंगेश चौरे तथा पुलिस कांस्टेबल रवी जाधव, आनंद ढवळे, संतोष बनकर, समाधान खाडे, आसाराम मदने, श्रीकांत काले और आबासाहेब बनसोडे ने इस कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई।
मंठा पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से न केवल एक जघन्य हत्या का खुलासा हुआ है, बल्कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आम नागरिकों का भरोसा भी मजबूत हुआ है।
मंठा पुलिस हत्या मामला, मंठा पुलिस, जालना हत्या मामला, कुएं में शव, सनसनीखेज मर्डर, महाराष्ट्र क्राइम न्यूज, पुणे युवक हत्या, Mantha Police News, Jalna Crime.

- जेईएस कॉलेज विवाद: प्राचार्य पर छात्रों का गुस्सा, माफी के बाद भी इस्तीफे की मांग तेजजालना के जेईएस कॉलेज में प्राचार्य के खिलाफ छात्रों का आंदोलन उग्र हो गया है। माफी के बावजूद एबीवीपी ने इस्तीफे की मांग करते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
- महाराष्ट्र में जापानी इंसेफेलाइटिस अलर्ट, टीकाकरण तेजमहाराष्ट्र में जापानी इंसेफेलाइटिस को लेकर सरकार सतर्क, टीकाकरण अभियान तेज। CM फडणवीस ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की।
- उच्चशिक्षित युवती की पोल्ट्री फार्मिंग से 26 लाख कमाईजालना की अंकिता मोरे ने पोल्ट्री फार्मिंग से 10 महीनों में 26 लाख रुपये कमाकर ग्रामीण युवाओं के लिए मिसाल पेश की है।
- ब्लिंकिट-ज़ोमैटो खुले, स्थानीय दुकानों पर रोक क्यों? जालना में विवादजालना में ऑनलाइन डिलीवरी सेवाएं देर रात तक चालू रहने के बावजूद स्थानीय दुकानों को जल्दी बंद कराने पर विवाद खड़ा हो गया है।
- बंद क्रेडिट कार्ड पर बैंक की 33 लाख रुपये की मांग: उपभोक्ता मामलाक्रेडिट कार्ड बंद होने के बावजूद ग्राहक से 33 लाख की मांग पर आयोग ने बैंक को फटकार लगाते हुए 5 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया।
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.










































































































Leave a Reply