NewsNation Online

FireFly In News

श्री अनोखा गणेश मंडल के अध्यक्ष बने रितेश मिश्रा और अतुल मंत्री, गणेशोत्सव 2026 की तैयारियां शुरू

Two men wearing yellow marigold and red rose garlands, smiling at the camera indoors.

जालना: शहर के प्रतिष्ठित श्री अनोखा गणेश मंडल ने गणेशोत्सव 2026 को भव्य और यादगार बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंडल की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए सोमवार, 31 अगस्त को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा परिसर स्थित मंडल कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से रितेश मिश्रा और अतुल मंत्री को एक बार फिर मंडल का अध्यक्ष चुना गया।

यह बैठक मंडल के संस्थापक अध्यक्ष अजय (जगदीश) भारतिया की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान कार्याध्यक्ष संजय अग्रवाल (रूपम), अनिल गोयल, योगेश मानधना, डॉ. अरविंद सोनी, जगदीश मुंदड़ा, पुरुषोत्तम भक्कड़, राजकुमार दायमा (सरकार), गणेश तिवारी, हर्षद चोरड़िया, महेश सारस्वत, रोहित भुरेवाल, सचिन लोढ़ा, सुदर्शन मुंदड़ा सहित मंडल के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

108 किलो की भव्य गणेश प्रतिमा होगी आकर्षण का केंद्र

श्री अनोखा गणेश मंडल हर साल गणेशोत्सव में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए जाना जाता है। मंडल की ओर से  चांदी से बनी और सोने की सजावट वाली करीब 108 किलो वजन की आकर्षक गणेश प्रतिमा तैयार की गई है। इसके साथ ही हर साल की तरह इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए भव्य और मनमोहक सजावट देखने को मिलेगी।

मंडल के संस्थापक अजय (जगदीश) भारतिया ने बताया कि इस बार गणेशोत्सव को अभूतपूर्व और ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए बैठक में उत्सव की तैयारियों और विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर प्रारंभिक योजना पर चर्चा की गई।

बाकी कार्यकारिणी की घोषणा जल्द

बैठक में रितेश मिश्रा और अतुल मंत्री के नाम पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई। मंडल की बाकी कार्यकारिणी की घोषणा जल्द किए जाने की जानकारी संस्थापक अजय (जगदीश) भारतिया, कार्याध्यक्ष संजय अग्रवाल (रूपम) और मंडल के सदस्यों ने दी है।

Two men wearing yellow marigold and red rose garlands, smiling at the camera indoors.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Rashmi Bagdi
Rashmi Bagdi is a journalist and digital content creator associated with NewsNation Online. She specializes in reporting on local news, civic issues, education, government updates, and viral stories with a reader-focused approach.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading