Private English Medium स्कूलों के शिक्षकों की ऐतिहासिक जीत
Delhi High Court का बड़ा फैसला — अब सरकारी स्कूल जैसा वेतन और सभी सेवा लाभ अनिवार्य
सालों से दबाए गए अधिकारों पर न्याय की मुहर, निजी स्कूल प्रबंधन के बहाने अब नहीं चलेंगे
नई दिल्ली | विशेष रिपोर्ट (सोहम प्रकाश बोदवडे)
शिक्षक अगर सुरक्षित नहीं होगा, तो शिक्षा मजबूत नहीं हो सकती।
निजी अंग्रेज़ी माध्यम (Private English Medium) स्कूलों में वर्षों से वेतन भेदभाव, असुरक्षित सेवा शर्तों और आर्थिक शोषण का सामना कर रहे शिक्षकों के लिए Delhi High Court का यह फैसला उम्मीद, आत्मसम्मान और अधिकारों की नई शुरुआत बनकर सामने आया है।
अदालत ने साफ शब्दों में कहा है कि मान्यता प्राप्त Private English Medium स्कूलों को अपने शिक्षकों और कर्मचारियों को सरकारी स्कूलों के समान वेतनमान और सभी वैधानिक सेवा लाभ देना कानूनी रूप से अनिवार्य है।
यह निर्णय सिर्फ एक केस का फैसला नहीं, बल्कि पूरे देश में निजी स्कूलों की मनमानी और शोषणकारी नीतियों पर एक सख्त न्यायिक चेतावनी है।
मामले की पृष्ठभूमि
यह ऐतिहासिक निर्णय दिवंगत शिक्षिका Sujata Mehta द्वारा दायर याचिका पर सुनाया गया।
याचिका लंबित रहते हुए वर्ष 2021 में उनका निधन हो गया था, लेकिन अदालत ने यह स्पष्ट कर दिया कि शिक्षक के अधिकार मृत्यु के साथ समाप्त नहीं होते।
न्यायालय ने आदेश दिया कि सुझाता मेहता के सभी बकाया वेतन, ग्रेच्युटी और अन्य सेवा लाभ उनके कानूनी वारिसों को दिए जाएँ।
Delhi High Court की दोटूक टिप्पणी
माननीय न्यायमूर्ति Sanjeev Narula की पीठ ने जनवरी 2026 में स्पष्ट किया कि:
मान्यता प्राप्त Private English Medium स्कूलों को अपने शिक्षकों को अनिवार्य रूप से देना होगा—
- सरकारी स्कूलों के समान वेतनमान (Pay Scale)
- सभी वैधानिक भत्ते (Allowances)
- चिकित्सा सुविधाएँ
- पेंशन
- ग्रेच्युटी
- भविष्य निधि (PF)
अदालत ने कहा कि आर्थिक संकट, फीस वृद्धि की अनुमति में देरी या कम वेतन पर सहमति जैसे तर्क कानून से बचने का आधार नहीं बन सकते।
जो संस्था स्कूल चलाने का निर्णय लेती है, उसे शिक्षा कानूनों और नियमों का पूरी तरह पालन करना ही होगा।
35 वर्षों की सेवा, फिर भी न्याय के लिए संघर्ष
सुझाता मेहता ने वर्ष 1984 में एक Private English Medium स्कूल में अध्यापन कार्य शुरू किया था।
लगभग 35 वर्षों की निष्ठावान सेवा के बाद वे 30 नवंबर 2019 को सेवानिवृत्त हुईं।
उनकी मुख्य शिकायत यह थी कि 1 जनवरी 2016 से सातवां वेतन आयोग लागू होने के बावजूद स्कूल प्रबंधन ने उन्हें छठे वेतन आयोग के अनुसार ही वेतन दिया।
दिसंबर 2020 में उन्होंने अदालत का दरवाज़ा खटखटाया, लेकिन 26 दिसंबर 2021 को उनका निधन हो गया। इसके बाद उनके परिजनों ने यह कानूनी लड़ाई आगे बढ़ाई।
इस मामले में शिक्षकों की ओर से वरिष्ठ शिक्षा अधिकार कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता Ashok Agarwal ने सशक्त और प्रभावी पैरवी की।
अदालत का अंतिम आदेश
Delhi High Court ने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए कि—
- 1 जनवरी 2016 से सातवें वेतन आयोग के अनुसार सभी बकाया वेतन की गणना की जाए
- ग्रेच्युटी और अवकाश नकदीकरण सहित सभी सेवा लाभ दिए जाएँ
- निर्धारित समयसीमा में भुगतान न होने पर 6% वार्षिक ब्याज भी अदा किया जाए
देशभर के Private English Medium शिक्षकों के लिए बड़ा संदेश
यह फैसला केवल दिल्ली तक सीमित नहीं है।
देशभर में कार्यरत निजी, गैर-अनुदानित और स्ववित्तपोषित Private English Medium स्कूलों के शिक्षकों के लिए यह निर्णय एक मजबूत कानूनी आधार बन गया है।
अब “स्कूल निजी है”, “संस्था घाटे में है” या “फीस बढ़ाने की अनुमति नहीं” जैसे तर्क अदालत में टिक नहीं पाएँगे।
आर्थिक तंगी कानून से ऊपर नहीं हो सकती—यह बात न्यायालय ने स्पष्ट कर दी है।
शिक्षकों से सीधी और स्पष्ट अपील
यदि—
- आपको कानूनी वेतन से कम भुगतान मिल रहा है
- वेतन समय पर नहीं दिया जाता
- PF, ग्रेच्युटी या अन्य सेवा लाभ रोके जा रहे हैं
- या सेवानिवृत्ति के बाद भी बकाया अटका हुआ है
तो चुप न रहें।
अपने अधिकार जानें, संगठित हों और आवश्यकता पड़ने पर कानूनी रास्ता अपनाएँ।
याद रखिए — न्याय दिया नहीं जाता, माँगा जाता है।
शिक्षक का सम्मान ही राष्ट्र के भविष्य का सम्मान है,
और यह सम्मान संविधान द्वारा सुरक्षित है।
उपयोगी Links
- Delhi High Court (Official): https://delhihighcourt.nic.in
- Directorate of Education, Delhi: https://www.edudel.nic.in
- 7th Pay Commission Report (Govt. of India): https://7cpc.india.gov.in
लेखक परिचय
सोहम प्रकाश बोदवडे
शिक्षक | शिक्षा अधिकार कार्यकर्ता | सामाजिक कार्यकर्ता
सोहम प्रकाश बोदवडे पिछले कई वर्षों से Private English Medium, गैर-अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के वेतन, सेवा सुरक्षा, सामाजिक सम्मान और संवैधानिक अधिकारों के लिए निरंतर संघर्षरत हैं।
वे शिक्षा क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं—
- अवैध रूप से कम वेतन
- समय पर वेतन न मिलना
- PF, ग्रेच्युटी और पेंशन से वंचित करना
- बिना प्रक्रिया के सेवा समाप्ति (Termination)
- सेवानिवृत्त शिक्षकों के बकाया भुगतान रोकना
जैसे गंभीर मुद्दों पर संवैधानिक, कानूनी और लोकतांत्रिक तरीके से संगठित आंदोलन खड़ा करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
न्यायालयीन संघर्ष में सक्रिय भूमिका
शिक्षकों के वेतन और सेवा अधिकारों की रक्षा के लिए उन्होंने Bombay High Court की औरंगाबाद खंडपीठ में याचिकाएँ दायर करने में प्रमुख भूमिका निभाई है, जहाँ शिक्षकों के पक्ष में अंतरिम आदेश भी प्राप्त हुए हैं।
इन मामलों में न्यायालयीन आदेशों की अवहेलना करने वाले संस्थाचालकों के खिलाफ अवमानना याचिकाएँ भी दाखिल की गई हैं, जो वर्तमान में न्यायप्रविष्ट हैं।
दृष्टिकोण और सामाजिक प्रतिबद्धता
सोहम बोदवडे का स्पष्ट मानना है कि—
“शिक्षा तभी मजबूत होगी, जब शिक्षक सुरक्षित, सम्मानित और न्यायपूर्ण वेतन पाने वाला होगा।”
वे शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों, सेवा से निकाले गए कर्मियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के अधिकारों के लिए कानूनी जागरूकता, संगठन निर्माण और न्यायिक संघर्ष को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी मानते हैं।
उनका उद्देश्य है—
शिक्षा क्षेत्र में सम्मानजनक वेतन, सुरक्षित सेवा शर्तें और सामाजिक न्याय को स्थापित करना, ताकि शिक्षक डर नहीं, आत्मसम्मान के साथ शिक्षा दे सके।
Private English Medium School Teachers Rights

Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.









































































































Leave a Reply