NewsNation Online

FireFly In News

70 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 19 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; UP-बिहार समेत कई राज्यों में मौसम बदलेगा करवट

Five people ride bicycles down a wet, rain-soaked urban street, each holding a blue umbrella as they pedal together.

देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 19 राज्यों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज बारिश और आंधी-तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश में भी मौसम ने करवट लेने के संकेत दिए हैं। मेरठ, आगरा, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज सहित कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ क्षेत्रों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। साथ ही बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बिहार में 11 से 13 जून के बीच कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी है। राज्य के कई हिस्सों में आंधी-तूफान का असर देखने को मिल सकता है।

मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी आंधी-बारिश का दौर शुरू होने वाला है। कुछ जिलों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट आने और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार सहित कई क्षेत्रों में तेज बारिश, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 14 जून तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां बनी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने तथा बिजली गिरने की स्थिति में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
SRN Info Soft

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading