Trivandrum Rajdhani Train: केरल के त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन जा रही Rajdhani Express 12431 में रविवार सुबह अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना कोटा रेल मंडल के लूणी रिच्छा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच सुबह करीब 5:15 बजे हुई। आग ट्रेन के बी-1 कोच में लगी, जिसके बाद तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।
68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
आग लगते ही गार्ड ने तुरंत लोको पायलट को सूचना दी और ट्रेन को बीच रास्ते में रोक दिया गया। उस समय कोच में कुल 68 यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। लगभग 15 मिनट के भीतर पूरे कोच को खाली करा लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
कोच पूरी तरह जलकर हुआ नष्ट
आग इतनी तेज थी कि कुछ ही समय में बी-1 कोच पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची। आसपास के स्टेशनों से अतिरिक्त कर्मचारी बुलाए गए और स्थानीय प्रशासन ने भी मदद की। आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
दिल्ली–मुंबई रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही रोकी गई
इस हादसे के बाद दिल्ली–मुंबई रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई है। Rajdhani Express 12431 को रतलाम जंक्शन से सुबह रवाना किया गया था और इसका अगला स्टॉप कोटा था, लेकिन उससे पहले ही हादसा हो गया। रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








































































































Leave a Reply