NewsNation Online

FireFly In News

योग शिक्षिका संगीता लाहोटी के कातिल को उम्रकैद, कोर्ट का करारा फैसला !

Life imprisonment to the murderer of yoga teacher Sangeeta Lahoti, a harsh decision by the court!

जालना – शहर को झकझोर देने वाले संगीता लाहोटी हत्याकांड में आखिरकार इंसाफ हो गया! मशहूर योग शिक्षिका संगीता आलोक लाहोटी की 14 दिसंबर 2021 को उनके घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. इस सनसनीखेज मामले में आरोपी उनके नौकर भीमराव धांडे को अदालत ने दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है.

जिला एवं सत्र न्यायालय में चल रही सुनवाई के दौरान विशेष सरकारी वकील उज्ज्वल निकम और जिला सरकारी वकील बाबासाहेब इंगले ने ठोस सबूतों और गवाहों के दम पर आरोप सिद्ध कर दिया. आज, 22 जनवरी को न्यायाधीश वर्षा मोहिते ने  कड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि आरोपी को आजीवन कारावास के साथ अन्य दंड भी भुगतने होंगे.

क्या है पूरा मामला?

संगीता लाहोटी, जो पोस्ट ऑफिस इलाके में रहती थीं, की हत्या 14 दिसंबर 2021 की सुबह उनके ही घर में कर दी गई थी. इस मामले में उनके पति हर्षवर्धन लाहोटी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते नौकर भीमराव धांडे को गिरफ्तार कर लिया और आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया.

हत्या के बाद, धांडे ने मौके पर ही जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे बचा लिया. इस हाई-प्रोफाइल केस की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने विशेष सरकारी वकील उज्ज्वल निकम को नियुक्त किया था.

तीन साल की कानूनी लड़ाई के बाद इंसाफ मिला !

मामले की सुनवाई 10 जुलाई से शुरू हुई थी, जिसमें निकम ने ठोस पैरवी करते हुए गवाहों और सबूतों को पेश किया. कोर्ट ने अपने फैसले में आरोपी धांडे को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुना दी.

इस फैसले के बाद संगीता लाहोटी के परिवार ने राहत की सांस ली और न्यायपालिका के प्रति आभार जताया.वहीं, शहर में भी फैसले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading