NewsNation Online

FireFly In News

महावीर जयंती पर जिले में सभी कत्तलखाने बंद रखने की मांग, सकल जैन समाज ने सौंपा निवेदन

महावीर जयंती पर जिले में सभी कत्तलखाने बंद रखने की मांग, सकल जैन समाज ने सौंपा निवेदन

जालना से विशेष प्रतिनिधि रिपोर्ट

जालना: भगवान महावीर की जयंती के उपलक्ष्य में 10 अप्रैल (गुरुवार) को जालना जिले में सभी कत्तलखानों को एक दिन के लिए बंद रखने की मांग सकल जैन समाज की ओर से की गई है। इस संबंध में समाज के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल को औपचारिक निवेदन सौंपा।

निवेदन में कहा गया है कि भगवान महावीर अहिंसा के परम उपासक थे और उनका संदेश “जियो और जीने दो” आज के युग में भी उतना ही प्रासंगिक है। समाज ने अपील की है कि महावीर जयंती के अवसर पर जिलेभर में अहिंसा का संदेश फैलाने और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए सभी कत्तलखानों को एक दिन के लिए बंद रखा जाए।

इस दौरान निवेदन देने पहुंचे जैन समाज के प्रमुखों में संजय लव्हाडे, विजयकुमार जैन, महावीर रुणवाल, दीपक मोदी, श्रीपाल मरलेचा, रोशन रुणवाल, प्रवीण पहाड़े, ऍड. अनिल संचेती, रविन्द्र संचेती, राजेश लुनिया, महावीर कटारिया, चैतन्य वायकोस, चेतन बोथरा, पंडित खुळे, पंकज जैन, अजय बोरा, नरेंद्र जोगड, प्रेमचंद कासलीवाल, विजयराज सुराणा, विजय बावीशी, जय कोटेचा, कुशल गेलड़ा, चेतन देसरडा, वीरेंद्र अलिझार, पवनराज सुराणा, संदीप गवळी, विजय लोनगोरे, संतोष ओस्तवाल, कांतिलाल सेठिया सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।





Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading