आला हजरत बरेलवी रज़ी के १०७ वें उर्स पर विशेष इज्तेमा
जालना: २० अगस्त, बुधवार को मस्जिद ए इमाम अहमद रज़ा, गांधीनगर, जालना में आला हजरत बरेलवी रज़ी के १०७ वें उर्स के मौके पर विशेष इज्तेमा का आयोजन किया जाएगा।
इज्तेमा में मुफ्ती अल्लाह बख्श अमजदी आला हजरत की सीरत और कारनामों पर मख़सूस बयान पेश करेंगे। दोपहर २ बजकर ३८ मिनट पर आला हजरत का कुल शरीफ और फातिहा खानी का कार्यक्रम रखा गया है। इस मौके पर आलम ए इस्लाम की सलामती और अमन-ओ-शांति के लिए दुआ भी अदा की जाएगी।
इसी दिन, नमाज़े ज़ुहर के बाद शाम ४:३० बजे तक महिलाओं के लिए भी मदरसा रजा ए मुस्तफा लिलबनात, गांधीनगर में इज्तेमा आयोजित किया जाएगा। इस इज्तेमा में मदरसे की मुअल्लिमा खास तौर पर आला हजरत की सीरत पर बयान करेंगी, जबकि छात्राएं तालीमी मुजाहिरा पेश करेंगी।
इसके साथ ही १५०० साल मिलाद ए मुस्तफा (सअ) कैसे मनाएं इस विषय पर भी विशेष सलाह और मार्गदर्शन दिया जाएगा।
यह दोनों इज्तेमे जमात रज़ा ए मुस्तफा, शाखा जालना के जेरे ए एहतमाम संपन्न होंगे। मस्जिद और मदरसा कमेटी ने सभी से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।

- नांदेड-पनवेल और नांदेड-हडपसर एक्सप्रेस में 3-3 डिब्बे बढ़े, राज्यराणी नवंबर से LHB कोचों के साथ चलेगीदक्षिण मध्य रेलवे ने नांदेड–पनवेल और नांदेड–हडपसर एक्सप्रेस में तीन-तीन डिब्बे स्थायी रूप से बढ़ाने का फैसला किया है। राज्यराणी एक्सप्रेस नवंबर 2026 से LHB डिब्बों के साथ चलेगी।
- भाजपा जालना महानगर की बैठक में संगठन मजबूती पर जोरभाजपा जालना महानगर जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन मजबूती, पार्टी अनुशासन, सरकारी योजनाओं और सेवा संकल्प अभियान को लेकर चर्चा हुई।
- जालना के नल गली में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 10 लोगों पर कार्रवाईजालना के नल गली इलाके में सदर बाजार पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा मारकर 10 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। नकदी, मोबाइल और जुए के सामान समेत 1 लाख 47 हजार 700 रुपये का माल जब्त किया गया।
- लक्कडकोट हत्याकांड: प्रॉपर्टी की रकम को लेकर विवाद, पत्नी के चारित्र्य पर शक की बात भी सामने आईजालना के लक्कडकोट इलाके में 38 वर्षीय आफरीन नईमोद्दीन काजी की हत्या के मामले में पुलिस जांच जारी है। प्रॉपर्टी की रकम को लेकर विवाद और पत्नी के चारित्र्य पर शक, दोनों पहलुओं से जांच की जा रही है।
- जालना में कत्तल के लिए बांधकर रखे 7 गोवंशीय पशु बरामदजालना के युसुफ कॉलोनी में पुलिस ने छापेमारी कर सात गोवंशीय पशुओं को बरामद किया। पुलिस के अनुसार पशुओं को बिना चारे-पानी के रस्सियों से बांधकर रखा गया था।

