NewsNation Online

FireFly In News

श्री हरिकिशनजी अग्रवाल का निधन_नेत्रदान

Shri Harikishanji Agarwal passed away_Eye donated

श्री हरिकिशनजी अग्रवाल का निधन

आज प्रातः 9:00 बजे (12/12/24), श्री हरिकिशनजी अग्रवाल (83), निवासी रंगारगल्ली, जालना, का दुखद निधन हो गया। वह संजय और राजीव के पिता तथा अंकुर, अंकित, और यश के दादा थे।
परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति और साहस प्रदान करें।

नेत्रदान: दुख की घड़ी में एक महान निर्णय
अग्रवाल परिवार ने इस कठिन समय में एक ऐतिहासिक और अनुकरणीय निर्णय लेते हुए श्री हरिकिशनजी अग्रवाल के नेत्रदान का कार्य संपन्न किया। इस मानवीय और ईश्वरीय कार्य के लिए परिवार को तहेदिल से धन्यवाद और सम्मान।

नेत्रदान प्रक्रिया में विशेष सहयोग
श्री नरेन्द्र अग्रवाल और अग्रवाल परिवार ने इस नेक कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में विशेष भूमिका निभाई। यह नेत्रदान जालना स्थित गणपति नेत्रालय आई बैंक के सहयोग से पूरा हुआ। नेत्रदान क्रमांक: 786।

नेत्रदान प्रोत्साहक श्री अभय करवा ने सभी से अपील की है कि नेत्रदान को अपने परिवार की परंपरा बनाएं और नेत्रहीन व्यक्तियों के जीवन में उजाला लाएं।

“नेत्रदान महादान है। आइए, इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दें।”


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading