NewsNation Online

FireFly In News

रमज़ान-ईद पर इंसानियत का पैग़ाम: ईद मिलन कार्यक्रम में गूंजा राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश

रमज़ान-ईद पर इंसानियत का पैग़ाम: ईद मिलन कार्यक्रम में गूंजा राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश

जालना: गरीबशाह बाजार में राष्ट्रीय एकता ग्रुप द्वारा एक भव्य ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें इंसानियत, भाईचारा और राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश दिया गया।

इस कार्यक्रम में जालना के विधायक एवं अंदाज समिति प्रमुख अर्जुन खोतकर, दिनकर घेवंदे, पंडितराव सालकर (महाराज), एस.के. पडूल पाटील, लियाक़त अली ख़ान और मिर्ज़ा अनवर बेग जैसे जनप्रतिनिधियों ने सहभाग लिया और समाज में आपसी सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में इनायत ख़ॉं मामू, फ़ेरोज़ बाग़वान, क़ाज़ी ग़ालिब, सय्यद छोटेमियॉं, शेख़ फ़ेरोज़, इमरान नाना (प्रधानाध्यापक, जि.प. शाला, रवना पराडा), मो. मुदस्सिर, शेख़ शकील, बंडु सुरडकर समेत विभिन्न धर्म और समाज से जुड़े नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

पारंपरिक शीरखुर्मा वितरण के साथ इस कार्यक्रम ने भाईचारे और प्रेम का वातावरण रच दिया। रमज़ान-ईद के इस मौके पर यह आयोजन सामाजिक एकजुटता और राष्ट्रीय समरसता का जीवंत उदाहरण बन गया।

कार्यक्रम की सफलता में राष्ट्रीय एकता ग्रुप के शेख़ अब्दुल्ला, अब्दुल करीम, शेख़ रियाज़, शेख़ जावीद तांबोली, फूलचंद लामकाने, इलियास ख़ान, आरिफ़ ख़ान, शेख़ उस्मान, शेख़ करीम, सय्यद अन्सार, आसिफ़ ख़ान, ज़मीर ख़ान, शेख़ अयाज़, शाम जवादे, मदन सिंग, दुर्गेश जटावाले, शेख़ इमरान, शेख़ जॉंबाज़, फ़ेरोज़ जागीरदार, शेख़ मोईन, नवीद तंबोली और शेख़ सोहेल का विशेष योगदान रहा।

इस आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया कि त्यौहार केवल परंपरा नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने वाले मजबूत धागे हैं, जो इंसानियत को आगे बढ़ाने का पैग़ाम देते हैं।





Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading