NewsNation Online

FireFly In News

95 हजार लूट और गोलीबारी का मामला निकला फर्जी, घायल ने खुद पर चलाई थी गोली

The case of looting Rs 95000 and firing turned out to be fake, the injured person had shot himself

जालना : जालना से छत्रपति संभाजीनगर रोड पर नागेवाड़ी टोल नाका क्षेत्र में 31 जनवरी की रात 10:30 बजे हुई लूट और गोलीबारी की घटना की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत फर्जी निकली, जिसमें उसने खुद पर ही गोली चलाई थी और इसे अज्ञात लुटेरों का हमला बताया था.

पहले दर्ज शिकायत के अनुसार, अज्ञात तीन लोगों ने मोटरसाइकिल पर आकर शिकायतकर्ता का मुंह बांध दिया, धमकी देकर 95 हजार रुपये लूट लिए और जब उसने विरोध किया, तो एक आरोपी ने देसी पिस्टल से गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इस शिकायत पर चंदनझिरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था, और पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की.

*जांच में हुआ बड़ा खुलासा

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में जब पुलिस ने गहराई से जांच की, तो सामने आया कि शिकायतकर्ता ने खुद ही कहीं से देसी पिस्टल खरीदी थी और उसकी ट्रायल लेने के लिए अपने दोस्तों को बुलाया था. परीक्षण के दौरान पिस्टल से गोली नहीं चली, जिसके बाद उसने मोबाइल की टॉर्च चालू कर फिर से ट्रिगर दबाया. इस बार गोली चली और मोबाइल को पार करते हुए उसकी छाती में जा लगी.

घटना के बाद, शिकायतकर्ता और उसके दोस्तों ने यह बात किसी को न बताने और पुलिस को गुमराह करने के लिए अज्ञात लुटेरों द्वारा लूट और गोलीबारी की फर्जी शिकायत दर्ज कराई. जांच में यह सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है.

इस पूरे मामले की जांच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी, उपविभागीय पुलिस अधिकारी अनंत कुलकर्णी के मार्गदर्शन में की गई. इस कार्य में प्रभारी अधिकारी करिश्मा चौधरी, सहायक पुलिस निरीक्षक सुशील चव्हाण, सचिन सानप, मारीयो स्कॉट, सफी सय्यद, कृष्णा तंगे, गजानन जारवाल, शरद पवार, राजेंद्र पवार, नवनाथ पाटील और दीपक डेहंगल की महत्वपूर्ण भूमिका रही.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading