NewsNation Online

FireFly In News

कबाड़ चोरी का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

The accused of junk theft escaped by dodging the police

*जांच के लिए जालना परतुर से जालना लाया गया था आरोपी

जालना: चोरी के मामले में परतुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए एक आरोपी को जांच के लिए जालना लाया गया था, जहां वो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. इससे परतुर पुलिस की कार्यकुशलता पर सवाल उठ रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, परतूर के जुबेर कुरैशी (निवासी युसूफ कॉलनी, परतूर) को परतुर पुलिस ने कबाड़ चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था. पूछताछ के बाद चोरी मामले की जांच चल रही थी, तभी परतुर पुलिस को पता चला कि जुबैर के जालना में भी कुछ संबंध है. इसी सूचना के आधार पर जुबेर कुरैशी को लेकर पुलिस दल मंगलवार जालना के अंबड चौफुली इलाके में मातोश्री लॉन्स के पीछे पहुंचा था. 
लेकिन वहां मौका पाकर जुबेर कुरैशी पुलिस को चकमा देकर भाग गया. इससे हड़कंप मच गया. आरोपी की तलाश के लिए मंगलवार  को परतुर पुलिस का एक दल जालना में तैनात रहा.

आरोपी के फरार होने के मामले में ग्रामीण थाना जालना में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 362 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading