NewsNation Online

FireFly In News

शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड का आरोप, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा 

Teacher accused of molesting minor student, villagers handed him over to police

जालना: तहसिल के शेवगा गांव में एक जिला परिषद स्कूल के शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड करने का गंभीर आरोप लगाया गया है. यह चौंकाने वाली घटना बुधवार, 5 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजे के आसपास हुई. ग्रामीणों ने संबंधित शिक्षक को पकड़कर मौजपुरी पुलिस को सौंप दिया है.

शेवगा के जिला परिषद स्कूल में नियमित कक्षाएं चल रही थीं, जब स्कूल के अंतराल के दौरान छात्रों के बाहर जाने के बाद एक छात्रा को कक्षा में बुलाकर उसके साथ अश्लिल व्यवहार किया गया. यह घटना पिछले दो दिनों से चल रही थी. आज उस छात्रा ने यह बात अपने माता-पिता को बताई, जिसके बाद माता-पिता और ग्रामीणों ने शिक्षक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

आरोपी शिक्षक का नाम प्रल्हाद सोनवणे है, जो  खोडेपुरी का रहने वाला, वर्तमान में चौधरी नगर, मंठा रोड, जालना में रहता हैं.  मौजपुरी पुलिस की हिरासत में हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.  

यह पहली बार नहीं है जब प्रल्हाद सोनवणे पर इस तरह के आरोप लगे हैं. कुछ साल पहले उस पर धांडेगाव में एक शिक्षक की पिटाई करने का आरोप लगा था, जिसके बाद उसका तबादला कर दिया गया था. इसके बाद निरखेडा तांडा में भी उस पर एक छात्र के साथ छेड़छाड करने का आरोप लगा था, जिसके कारण शिक्षा विभाग ने उसकी जांच की थी और उनका फिर से तबादला किया गया था. 

इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.पुलिस जांच की आगे की प्रक्रिया में जुटी हुई है.

यह घटना समाज में नैतिकता और शिक्षकों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े करती है. ऐसे गंभीर आरोपों पर तुरंत कड़ी कार्रवाई करना आवश्यक है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading