NewsNation Online

FireFly In News

सियासी जंग तेज! खोतकर – गोरंट्याल भिड़े, चेतावनियों के तीर चले!

Political war intensifies! Khotkar-Gorantyal clash, arrows of warnings fired!

* खोतकर-गोरंट्याल विवाद फिर उफान पर, खुली चेतावनियों के बीच गरमाया राजनीतिक माहौल

जालना: शहर में एक बार फिर विधायक अर्जुन खोतकर और पूर्व विधायक कैलाश गोरंट्याल के बीच विवाद भड़क उठा है. इस बार मामला नगर परिषद के कर वृद्धि और भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़ा है. पूर्व नगराध्यक्षा संगीता गोरंट्याल के कार्यकाल में करों में वृद्धि को लेकर खोतकर ने सवाल उठाए, जिसके बाद गोरंट्याल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

*भ्रष्टाचार के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया

विधायक अर्जुन खोतकर ने आरोप लगाया कि संगीता गोरंट्याल के नगराध्यक्ष रहते हुए जालना नगर पालिका में करों में भारी वृद्धि हुई थी, जिसमें भ्रष्टाचार हुआ. उन्होंने इस घोटाले को उजागर करने की चेतावनी भी दी. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व विधायक कैलाश गोरंट्याल ने कहा कि जब कर बढ़ाया गया था, तब अर्जुन खोतकर मंत्री थे और यह निर्णय जिलाधिकारी कार्यालय में उनकी मौजूदगी में लिया गया था. उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि जनता पर करों का बोझ डालने का फैसला खोतकर के मंत्री रहते हुए ही लिया गया था.

गोरंट्याल ने खोतकर पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जब देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री थे, तब खोतकर ने नगर परिषद की जांच अपने भांजे के माध्यम से करवाई थी, लेकिन उसमें कोई अनियमितता नहीं मिली और हमें क्लीन चिट दी गई थी. उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक निर्णयों में जनप्रतिनिधियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाना निराधार है.

“बारूद के ढेर पर बैठे हो… शोलों में बदल सकता है!”-खुली चेतावनी, बढ़ता तनाव

पूर्व विधायक गोरंट्याल ने खोतकर को चेतावनी भरे लहजे में कहा, “जब मैं पहली बार विधायक बना था, तब ‘दर्शना होटल’ मामले की जांच शुरू करवाई थी. विरोधियों के कई परिजन जेल जाने वाले थे, लेकिन विरोधियों द्वारा मेरे सामने गिड़गिड़ाने पर मैंने मामला छोड़ दिया. लेकिन इस बार मैं पीछे नहीं छोडूंगा” उन्होंने आगे कहा कि जो लोग बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं, वे खुद बारूद के ढेर पर बैठे हैं और अगर बाज नहीं आए तो यह ढेर शोलों में बदल सकता है. इस बात को विरोधी गांठ बांधले की उनका पाला कैलाश गोरंट्याल से पड़ा है.

*राजनीतिक माहौल गरमाने के संकेत

इस बयानबाजी के बाद जालना की राजनीति में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. कर वृद्धि और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर दोनों नेताओं के बीच तल्खी गहरी होती दिख रही है. आने वाले दिनों में यह विवाद और तूल पकड़ सकता है, जिससे स्थानीय राजनीतिक माहौल गरमा सकता है.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading