NewsNation Online

FireFly In News

विधायक संदीप क्षीरसागर ने की मनोज जरांगे से मुलाकात, स्वास्थ्य की जानकारी ली

MLA Sandeep Kshirsagar met Manoj Jarange and enquired about his health

बीड़ जिले में राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) के विधायक संदीप क्षीरसागर ने आज, 26 जनवरी रविवार सुबह 11 बजे अंतरवाली सराटी में मराठा आरक्षण आंदोलन के प्रमुख नेता मनोज जरांगे से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जरांगे की सेहत की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

इस मुलाकात में विधायक क्षीरसागर ने धनंजय मुंडे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके मंत्री पद के चलते संतोष देशमुख हत्याकांड के आरोपियों को सरकारी संरक्षण और वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही है।

विधायक संदीप क्षीरसागर ने आगे कहा कि मनोज जरांगे को सरकार से बातचीत की जिम्मेदारी उन्हें सौंपनी चाहिए, और वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने के लिए तैयार हैं।

इस मुलाकात के दौरान मराठा आरक्षण आंदोलन और आगे की रणनीति को लेकर भी चर्चा हुई।


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading