NewsNation Online

FireFly In News

भाजपा सदस्यता अभियान में जालना जिला महाराष्ट्र में पांचवें स्थान पर

Jalna district ranks fifth in Maharashtra in BJP membership campaign

*मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जिलाध्यक्ष बद्रीनाथ पठाडे को दी बधाई

जालना – महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यता अभियान के तहत जालना जिला राज्यभर में पांचवें स्थान पर रहा है. इस उपलब्धि के लिए मुंबई के श्रीमती ना. दा. ठाकरसी महिला विश्वविद्यालय के पाटकर सभागार में आयोजित प्रदेश कार्यशाला में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जालना भाजपा जिलाध्यक्ष बद्रीनाथ पठाडे का अभिनंदन किया और उनके प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं.

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बद्रीनाथ पठाडे ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता रावसाहेब पाटील दानवे के मार्गदर्शन में जालना जिले में संगठन पर्व अभियान के तहत भाजपा की सदस्यता बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहा है. उन्होंने विश्वास जताया कि आगे भी जालना जिला इस सदस्यता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएगा.

इस कार्यशाला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण, पंकजा मुंडे, सह-संगठन मंत्री शिवप्रकाश, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संस्कृति मंत्री आशिष शेलार, विधान परिषद में भाजपा के नेता प्रवीण दरेकर, महासचिव माधवी नाईक, विधायक विक्रांत पाटील, महासचिव राजेश पांडे, महासचिव विजय चौधरी सहित कई वरिष्ठ मंत्री, विधायक और प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे.

जालना जिले से भाजपा महानगर अध्यक्ष सतीश जाधव, जिलाध्यक्ष बद्रीनाथ पठाडे, जिला महासचिव सिद्धिविनायक मुले, महानगर महामंत्री सुनील पवार सहित अन्य पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading