NewsNation Online

FireFly In News

अपनी ही नाबालिग बेटी पर अत्याचार, चंदनझिरा पुलिस ने पिता को किया गिरफ्तार

Chandanjira police arrested the father for torturing his own minor daughter

जालना: चंदनझिरा पुलिस ने एक नृशंस घटना में नाबालिग बेटी के साथ यौन अत्याचार करने वाले पिता को गिरफ्तार कर लिया है. नया मोंढा क्षेत्र के हनुमान नगर निवासी अनिल तुकाराम घाडगे पर आरोप है कि उसने अपनी नाबालिग बेटी को मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ जबरदस्ती यौन हिंसा की.

जब पीड़िता ने इसकी शिकायत अपनी मां से करने की धमकी दी, तो उसने उसका गला दबाकर जान लेने की धमकी दी.इसके बाद, पीड़िता ने अपनी मां के साथ चंदनझिरा पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने तत्काल की कार्रवाई 

पीड़िता की तहरीर पर चंदनझिरा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और पॉक्सो एक्ट (POCSO) के तहत गंभीर धाराओं के साथ मामला दर्ज किया. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को जालना शहर के सदर बाजार इलाके से गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई में सदर बाजार पुलिस की टीम ने भी सहयोग किया.

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई 

कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अजयकुमार बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक  अयुष नोपाणी , उप विभागीय पुलिस अधिकारी अनंत कुलकर्णी  के मार्गदर्शन में प्रो. डी.वाई.एस.पी. करिश्मा चौधरी और सदर बाजार पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक संदीप भारती, पुलिस उपनिरीक्षक  शैलेश मस्के, महिला सहायक पुलिस निरीक्षक गायकवाड़, मपुअं भागवत, पुलिस हवलदार रामप्रसाद रंगे तथा चंदनझिरा जालना के पुलिस उप निरीक्षक विठ्ठल शिंदे, अफसर हुसेन, अशोक जाधव, कृष्णा तंगे, साई पवार, अभिजीत वायकोस, नवनाथ पाटील और चालक बोटवे द्वारा की गई.

पुलिस ने दिया सख्त संदेश 

चंदनझिरा पुलिस ने इस मामले में त्वरित और कड़ी कार्रवाई करते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि नाबालिगों के साथ होने वाले अत्याचारों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि ऐसी किसी भी घटना की सूचना तुरंत थाने में दें, ताकि दोषियों को कानून के कटघरे में लाया जा सके.

यह घटना समाज में बाल सुरक्षा और नैतिक मूल्यों के ह्रास की ओर इशारा करती है. पुलिस की प्रतिक्रिया ने न्याय के प्रति आम लोगों का विश्वास बढ़ाया है, लेकिन ऐसे मामलों में सजा की त्वरित प्रक्रिया और पीड़ितों को मनोसामाजिक सहयोग भी जरूरी है.

apanee hee naabaalig betee par atyaachaar, chandanajhira pulis ne pita ko kiya giraphtaar


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading