NewsNation Online

FireFly In News

नशे के खिलाफ नई रोशनी: जालना में ‘ताजदारे बगदाद कॉन्फ्रेंस’ से समाज सुधार का संकल्प!

New light against drug addiction: Pledge for social reform from ‘Tajdaare Baghdad Conference’ in Jalna!

* देश भर के उलेमाओं के साथ ही राज्य भर से अकीदतमंद पहुंचे जालना

जालना: देशभर में नशे की लत तेजी से बढ़ रही है, और अब मुस्लिम समाज के युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. इसे रोकने के लिए सामाजिक जागरूकता और इस्लामी शिक्षाओं को अपनाने की जरूरत है. इसी उद्देश्य को लेकर बुधवार शाम जालना में आयोजित “ताजदारे बगदाद कॉन्फ्रेंस” में युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज को इस्लामिक सिद्धांतों के अनुरूप आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया.

*कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन और प्रमुख घोषणाएं

जालना के खरपुडी रोड स्थित दारुल उलूम रजविया लतीफिया मिसबाहुल उलूम* में यह ऐतिहासिक आयोजन पूरे उत्साह के साथ संपन्न हुआ. कार्यक्रम के दौरान मस्जिदे ताजुशरिया की संगे बुनियाद रखी गई और मदरसे में हिफ्ज़-ए-कुरान करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में जलसा-ए-दस्तारबंदी समारोह में संपन्न हुआ.

इस ऐतिहासिक आयोजन में ऑल इंडिया सुन्नी जमीयत उलमा के सदर अल्लामा मोईनुद्दीन अशरफ (मुंबई) और मुनाज़ीरे अहले सुन्नत शेरे रज़ा, हजरत अल्लामा मुफ्ती अब्दुल मन्नान कलीमी मुरादाबादी विशेष रूप से उपस्थित रहे. इनके विचारों को सुनने के लिए राज्यभर से बड़ी संख्या में लोग जालना पहुंचे थे.

कार्यक्रम की अध्यक्षता रजा अकादमी के मराठवाड़ा अध्यक्ष सैय्यद जमील मौलाना ने की, जबकि मोहम्मद जियाउर्रहमान ने बेहतरीन संचालन किया. संपूर्ण आयोजन मौलाना गुलाम जिलानी मिस्बाही की देखरेख में संपन्न हुआ. कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध नातख्वां मोहसिन रजा बरेलवी और मौलाना रजब मनकापुरी (यूपी) ने अपनी मधुर आवाज में नातिया कलाम पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया.

*मुफ्ती अब्दुल मन्नान कलीमी का संदेश – ‘चार जगहों से मोहब्बत करो, कामयाब हो जाओगे!’

इस्लामी विद्वान मुफ्ती अब्दुल मन्नान कलीमी ने अपने प्रेरणादायक बयान में बताया कि एक सच्चा मुसलमान चार पवित्र स्थानों से मोहब्बत करता है:

  • १ अल्लाह का घर (मस्जिद) – यहाँ जाने वाला हर व्यक्ति अल्लाह का मेहमान होता है।
  • २ रसूलुल्लाह का घर (मदरसों और इस्लामी शिक्षण संस्थान) – जहां पढ़ने वाले बच्चे कयामत के दिन ऊंचे दर्जे पर होंगे.
  • ३ वलीउल्लाह का घर (खानकाह) – सूफियों और इस्लामिक विद्वानों के घर, जहां कुरान की शिक्षाओं का प्रचार हुआ.
  • ४ कब्र, मजार, दरगाह – जहां मोमिन को रसूलुल्लाह के दीदार होते हैं.
  • उन्होंने स्पष्ट किया कि इन चार स्थानों से मोहब्बत करने वाला इंसान दुनिया और आखिरत दोनों में कामयाब होगा.

‘नशे से दूर नहीं हुए तो नस्लें बर्बाद हो जाएगी’ – अल्लामा मोईनुद्दीन अशरफ की चेतावनी!
अल्लामा मोईनुद्दीन अशरफ ने नशे की बढ़ती लत पर चिंता जताते हुए कहा, “मुंबई और अन्य बड़े शहरों के साथ अब छोटे शहरों में भी युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। अगर इसे रोका नहीं गया, तो आने वाली नस्लें तबाह हो जाएंगी!”
उन्होंने इस समस्या के पीछे दो मुख्य कारण बताए: इस्लामी शिक्षाओं से दूरी और  माता-पिता की लापरवाही. उन्होंने समाज से एकजुट होकर इस बुराई के खिलाफ आवाज उठाने और युवाओं को इस्लामी शिक्षाओं से जोड़ने का आह्वान किया.

*रूहानी माहौल और नातिया कलाम 

इस अवसर पर प्रसिद्ध नातख्वां मोहसिन रज़ा बरेलवी और मौलाना रजब मनकापुरी (यूपी) ने अपने नातिया कलाम से माहौल को रूहानी बना दिया.

*कॉन्फ्रेंस की ऐतिहासिक सफलता

इस आयोजन में महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों के अलावा देशभर से लोग पहुंचे. आयोजकों ने इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए विशेष सुविधाएं प्रदान की. इस कॉन्फ्रेंस से मुस्लिम समाज में मजहबी और सामाजिक एकता को बल मिलेगा तथा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ मजबूत अभियान खड़ा होगा. “अब वक्त आ गया है कि समाज जागे और नशे जैसी बुराइयों को जड़ से खत्म करे। यह कॉन्फ्रेंस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि एक नई क्रांति की शुरुआत है!”


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading