NewsNation Online

FireFly In News

अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

Accused arrested with illegal pistol

जालना : पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक अजयकुमार बंसल के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने यह ऑपरेशन अंजाम दिया.

पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि गंगाधरवाड़ी, रेवगांव रोड, जालना इलाके में एक युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है. इस पर स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने छापेमारी कर विकास गणेश म्हस्के (उम्र 23, निवासी गंगाधरवाड़ी, जालना) को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उसके पास से 40,000 रुपये कीमत की देशी पिस्टल बरामद हुई.

इस कार्रवाई का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी, उप-विभागीय पुलिस अधिकारी अनंत कुलकर्णी, और स्थानीय अपराध शाखा के निरीक्षक पंकज जाधव ने किया. ऑपरेशन में सहायक पुलिस निरीक्षक योगेश उबाले, पुलिस उपनिरीक्षक राजेंद्र वाघ, और अन्य पुलिसकर्मियों रामप्रसाद पव्हरे, गोपाल गोशिक, भाऊराव गायके, रमेश राठौड़, लक्ष्मीकांत आडेप, फुलचंद गव्हाणे, ईर्शाद पटेल, सतीश श्रीवास, आकृर धांडगे, देविदास भोजने, रमेश काळे, कैलास चेके ने अहम भूमिका निभाई.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading