NewsNation Online

FireFly In News

जालना में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़: ₹5.20 लाख की 8 मोटरसाइकिलें बरामद

दो वाहन चोर गिरफ्तार, ₹5.20 लाख की 8 मोटरसाइकिलें बरामद

दो वाहन चोर गिरफ्तार, ₹5.20 लाख की 8 मोटरसाइकिलें बरामद

जालना – शहर के सदर बाजार पुलिस स्टेशन अंतर्गत डिटेक्टिव ब्रांच (डीबी पथक) ने वाहन चोरी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से कुल आठ चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹5.20 लाख बताई जा रही है।

यह कार्रवाई दिनांक 15 जुलाई को प्राप्त एक गोपनीय सूचना के आधार पर की गई। पुलिस नाईक आर.डी. रंगे को सूचना मिली थी कि लोधी मोहल्ला क्षेत्र में रहने वाले एक युवक के पास चोरी की मोटरसाइकिल है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस निरीक्षक संदीप भारती के मार्गदर्शन और डीबी पथक प्रमुख उपनि शैलेश म्हस्के के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। दोपहर 2 बजे टीम ने लोधी मोहल्ला क्षेत्र में दबिश देकर दो संदिग्धों – गितेश उर्फ गितु अमरसिंग राजपूत (22 वर्ष) निवासी लोधी मोहल्ला और निलेश राजेश बनसोडे (21 वर्ष) निवासी कोष्टी गली – को हिरासत में लिया।

प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, लेकिन चोरी की मोटरसाइकिलों की लोकेशन बताने से इंकार किया। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 19 जुलाई तक पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेजा गया। सघन पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने जालना शहर के विभिन्न क्षेत्रों से कुल आठ मोटरसाइकिलें चुराई थीं और उन्हें एसआरपीएफ पानी की टंकी के पास वनीकरण विभाग के झाड़ियों में छिपा रखा था। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर वहां से सभी वाहन बरामद कर लिए।

बरामद मोटरसाइकिलों में से एक मामले की शिकायत सदर बाजार थाने में और दूसरी कदीम जालना थाने में दर्ज है, जबकि शेष मामलों की भी छानबीन की जा रही है। इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक अजयकुमार बन्सल, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी, और उपविभागीय अधिकारी अनंत कुलकर्णी के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक संदीप भारती के नेतृत्व में डीबी पथक की टीम – हेकॉ रामप्रसाद रंगे, जगन्नाथ जाधव, धनाजी कांबले, नजीर पटेल, भगवान मुंजाल, अजिम शेख, गोफणे, गणेश तेजनकर, राहुल कटकम, चालक काले और कल्पेश पाटील – ने विशेष भूमिका निभाई।


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
NewsNationOnline Team

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading