Travelers will be introduced to the main pillars of Hajj and the journey of Hajj
* रहनुमा-ए-हज कमेटी जालना द्वारा शनिवार को पहला हज प्रशिक्षण शिविर
* जिले भर के हज यात्री रहेंगे उपस्थित
जालना: इस वर्ष हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को हज के अरकान सही तरीके से अदा करने में आसानी हो तथा हज के सफर के दौरान उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इस उद्देश्य से रहनुमा-ए-हज कमेटी जिला जालना द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विशेष प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा. पहला प्रशिक्षण शिविर शनिवार १८ जनवरी को सुबह 10:00 बजे से शाम को नमाज़-ए-असर तक रुतबा फंक्शन हॉल, अमीर नगर, खुच्चरवट्टा, जूना जालना में आयोजित किया गया है. यह जानकारी कमेटी के अध्यक्ष हाजी शकील खान और सचिव शेख विखारोद्दीन ने दी.
इस समय महाराष्ट्र राज्य हज कमेटी सदस्य हाजी फिरोज लाला तंबोली विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे. इस प्रशिक्षण शिविर में मुफ्ती फहीम द्वारा हज के महत्व को लेकर मार्गदर्शन करेंगे जबकि हाजी साजिद अनवर, अब्दुल अज़ीज़ कुरैशी, शेख फैसल और अकबरी कादरी द्वारा हज की तैयारी और हज के सफर को लेकर विस्तार पूर्वक मार्गदर्शन किया जाएगा.
इस शिविर में भाग लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों के लिए भोजन सहित अनय सुविधाएं में उपलब्ध रहेगी. प्रशिक्षणार्थियों से अपील की गई है कि वे अपने साथ बच्चों को ना लाए.

इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए हाजी शकील खान (सदर, रहनुमा-ए-हज कमेटी),हाजी शेख विखार, हाजी नूर, हाजी दाऊद खान (परतुर), डॉ. सलीम सर (भोकरदन),हाजी मुस्ताक अंसारी (मंठा), सुलेमान मिस्त्री (अंबड), हाजी सत्तार (बदनापुर), हाजी शौकत (दे.राजा)
हाजी नसीम सिद्दीकी (जाफराबाद) आदि से संपर्क किया जा सकता है.
जालना शहर और जिले के साथ ही अन्य जिलों से भी हज यात्रियों को भी इस प्रशिक्षण शिविर का लाभ उठाने का आह्वान रहनुमाए हज कमीटी जालना द्वारा किया गया है.
- जेईएस कॉलेज विवाद: प्राचार्य पर छात्रों का गुस्सा, माफी के बाद भी इस्तीफे की मांग तेजजालना के जेईएस कॉलेज में प्राचार्य के खिलाफ छात्रों का आंदोलन उग्र हो गया है। माफी के बावजूद एबीवीपी ने इस्तीफे की मांग करते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
- महाराष्ट्र में जापानी इंसेफेलाइटिस अलर्ट, टीकाकरण तेजमहाराष्ट्र में जापानी इंसेफेलाइटिस को लेकर सरकार सतर्क, टीकाकरण अभियान तेज। CM फडणवीस ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की।
- उच्चशिक्षित युवती की पोल्ट्री फार्मिंग से 26 लाख कमाईजालना की अंकिता मोरे ने पोल्ट्री फार्मिंग से 10 महीनों में 26 लाख रुपये कमाकर ग्रामीण युवाओं के लिए मिसाल पेश की है।
- ब्लिंकिट-ज़ोमैटो खुले, स्थानीय दुकानों पर रोक क्यों? जालना में विवादजालना में ऑनलाइन डिलीवरी सेवाएं देर रात तक चालू रहने के बावजूद स्थानीय दुकानों को जल्दी बंद कराने पर विवाद खड़ा हो गया है।
- बंद क्रेडिट कार्ड पर बैंक की 33 लाख रुपये की मांग: उपभोक्ता मामलाक्रेडिट कार्ड बंद होने के बावजूद ग्राहक से 33 लाख की मांग पर आयोग ने बैंक को फटकार लगाते हुए 5 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया।
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.











































































































Leave a Reply