हज 2025 की ख़ुशख़बरी:
मुंबई से 29 अप्रैल से शुरू होंगी रवानगियाँ,
कुल 29,056 हाजियों का मुक़द्दस सफ़र तय
मुंबई, 3 अप्रैल 2025:
अल्लाह के मेहमानों की रवानगी का मुबारक सिलसिला जल्द शुरू होने जा रहा है। हज-2025 के लिए मुंबई एम्बार्केशन पॉइंट से उड़ानों का ऐलान कर दिया गया है। इस साल
सऊदी एयरलाइंस (SAUDIA) के ज़रिए कुल
73 फ्लाइट्स के ज़रिए
29,056 हाजियों को हरमैन शरीफैन की सआदत नसीब होगी।
पहली फ्लाइट: 29 अप्रैल 2025
आख़िरी फ्लाइट: 30 मई 2025
- 30 फ्लाइट्स मदीना मुनव्वरा के लिए — 29 अप्रैल से 15 मई तक
- इन पर 12,075 हाजी रौज़ा-ए-अक़्दस की ज़ियारत करेंगे
- 43 फ्लाइट्स जद्दा के लिए — 16 मई से 30 मई तक
- इनमें 16,981 हाजी शामिल होंगे
इस मुक़द्दस सफ़र की औसत अवधि 40 से 44 दिन तय की गई है, जबकि कम से कम 35 दिन और
अधिकतम 46 दिन का क़याम मुमकिन है।
“हज का ये पाक मर्तबा उन्हीं को नसीब होता है जिनसे अल्लाह राज़ी होता है। सभी जाने वाले अहबाब से गुज़ारिश है कि दुआओं में उम्मत को याद रखें।”
लब्बैक अल्लाहुम्मा लब्बैक!

