NewsNation Online

FireFly In News

चार दिवसीय सफल कृषि प्रदर्शनी: किसानों के लिए तकनीकी नवाचार और नई संभावनाओं का मंच

Successful four-day agricultural exhibition: A platform for technological innovation and new possibilities for farmers

*23 देशों की कंपनियों के प्रतिनिधि,  किसान करेंगे भागीदारी

* नई हाइब्रिड बीज किस्मों से उगने वाली सब्जियों को प्रत्यक्ष देखने का मिलेगा मौका

जालना : भारत और विदेशों में हाइब्रिड सब्जियों, कपास, ज्वार, मक्का, बाजरा और सोयाबीन जैसे उन्नत बीजों के माध्यम से पिछले 23 वर्षों से कृषि क्षेत्र में नवाचार लाने वाली सफल सीड्स एंड बायोटेक कंपनी द्वारा 14 से 17 दिसंबर तक चार दिवसीय भव्य कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है. इस प्रदर्शनी का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, नवाचारों और उत्पादकता बढ़ाने वाले समाधानों से जोड़ना है.

यह प्रदर्शनी जालना के रेवगांव रोड स्थित सफल सीड्स एंड बायोटेक लिमिटेड के कृषि फार्म पर आयोजित होगी. प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक सभी किसानों, विशेषज्ञों और आमंत्रितों के लिए खुली रहेगी. 

  • *प्रदर्शनी की मुख्य विशेषताएं:
  • – नवीनतम हाइब्रिड बीजों का अनावरण: प्रदर्शनी में 420 प्रकार की सब्जियों की नई किस्मों का प्रदर्शन किया जाएगा.
  • – विविध सहभागिता: 23 देशों के 35 प्रतिनिधि और भारत के 800 से अधिक डीलर इस कार्यक्रम में भाग लेंगे. 
  • – विशेषज्ञ मार्गदर्शन: सफल सीड्स की तकनीकी टीम और कृषि विशेषज्ञ किसानों की समस्याओं के समाधान और आधुनिक खेती के तरीकों पर चर्चा करेंगे. 
  • – जैविक तकनीक और नवाचार:जैविक खेती, ग्रीनहाउस में उपयोगी बीज, और उन्नत तकनीकों की जानकारी दी जाएगी.

*सफल सीड्स की प्रतिबद्धता:

कंपनी के चेयरमैन कमलबाबू झुनझुनवाला और प्रबंध निदेशक अक्षत झुनझुनवाला ने बताया कि सफल सीड्स का मुख्य उद्देश्य किसानों को उन्नत तकनीक से जोड़कर उनकी उत्पादकता और आर्थिक समृद्धि में योगदान देना है. कंपनी ने देश के विभिन्न क्षेत्रों की जलवायु और आवश्यकताओं के अनुरूप हाइब्रिड बीजों का विकास किया है. 

*किसानों के लिए लाभदायक पहल:

अक्षत झुनझुनवाला ने कहा, “सफल सीड्स का अनुसंधान केंद्र 20 विशेषज्ञों की टीम के साथ किसानों की उन्नति के लिए कार्यरत है. ग्रीन हाउस के लिए विकसित टमाटर, ढोबली मिर्च और खीरे के बीज जैसे उत्पाद किसानों को बेहतर उपज प्रदान कर रहे हैं. यह प्रदर्शनी किसानों के लिए

आधुनिक तकनीक और नवाचारों को समझने का एक अनूठा अवसर है.“ 

झुनझुनवाला ने किसानों, डीलरों और कृषि उद्यमियों से इस प्रदर्शनी में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि यह मंच उन्हें खेती में नई संभावनाओं और उन्नत तकनीकों के साथ जोड़ने का अवसर प्रदान करेगा. इस चार दिवसीय प्रदर्शनी में किसानों को तकनीकी नवाचारों और आधुनिक कृषि पद्धतियों की जानकारी दी जाएगी, जो उनके कृषि उत्पादन को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading