NewsNation Online

FireFly In News

राज्यराणी एक्सप्रेस में चोरों का आतंक: यात्रियों से लूटपाट, सुरक्षा पर सवाल

Terror of thieves in Rajyarani Express: Passengers robbed, questions on security

नांदेड़: नांदेड़ से निकली राज्यराणी एक्सप्रेस में चोरों ने जमकर आतंक मचाया। मनमाड़ और नासिक के बीच यात्रा कर रहे यात्रियों को चाकू दिखाकर लूटा गया। इस घटना में कई यात्री घायल हो गए।

लूटपाट के बाद फरार हुए चोरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर यात्रियों ने खैरवाड़ी स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन किया। इस कारण ट्रेन करीब दो-तीन घंटे स्टेशन पर रुकी रही, जिससे नांदेड़ से मुंबई जा रहे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटना का विवरण

बुधवार रात करीब 10 बजे नांदेड़ से चली राज्यराणी एक्सप्रेस गुरुवार सुबह मनमाड़ से नासिक के बीच पहुंची। इसी दौरान ट्रेन में यात्रियों को धमकाने और लूटने का सिलसिला शुरू हुआ। चोरों ने चाकू दिखाकर यात्रियों के सामान छीन लिए। विरोध करने पर यात्रियों के साथ मारपीट की गई। इस हमले में विशाल शंकर कांबले समेत कुछ यात्री घायल हो गए।

खैरवाड़ी स्टेशन पर कुछ यात्रियों ने चैन खींचकर ट्रेन रोकी और पुलिस को बुलाया। नाराज यात्रियों ने चोरों को पकड़ने की मांग करते हुए रेल रोको आंदोलन किया, जिससे इस रूट की कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

यात्रियों में सुरक्षा को लेकर रोष

गुरुवार को मुंबई में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह और महापरिनिर्वाण दिवस के कारण बड़ी संख्या में यात्री नांदेड़, परभणी, जालना और छत्रपति संभाजीनगर से राज्यराणी एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। घटना के बाद यात्रियों ने रेल सुरक्षा में कमी को लेकर नाराजगी जाहिर की।

राज्यराणी एक्सप्रेस, जो सुबह 10 बजे मुंबई पहुंचने वाली थी, घटना के कारण करीब 3 घंटे की देरी से दोपहर 1:40 बजे मुंबई पहुंची।


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading