NewsNation Online

FireFly In News

महाराष्ट्र में भारी बारिश का रेड अलर्ट — कोकण, मराठवाड़ा और विदर्भ में वज्रपात और तेज़ हवाओं की चेतावनी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का रेड अलर्ट — कोकण से मराठवाड़ा और विदर्भ तक चेतावनी

महाराष्ट्र में भारी बारिश का रेड अलर्ट — कोकण से मराठवाड़ा और विदर्भ तक चेतावनी

मुंबई | मौसम संवाददाता

महाराष्ट्र के लिए रविवार, 25 मई को मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जिसमें कोकण, मराठवाड़ा, विदर्भ और घाट क्षेत्रों में वज्रपात, तेज़ हवाएं और मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है।

अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र

शुक्रवार को दक्षिण कोकण के समुद्री किनारे के पास पूर्व-मध्य अरब सागर में बने कम दबाव के क्षेत्र ने और अधिक तीव्र रूप ले लिया है। यह सिस्टम अगले 24 घंटों में उत्तर की ओर बढ़ेगा, जिससे महाराष्ट्र के कोकण तटीय क्षेत्रों सहित मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण मराठवाड़ा, उत्तर तेलंगाना और दक्षिण छत्तीसगढ़ तक भारी बारिश की संभावना बन गई है।

केरल में समय से पहले पहुँचा मानसून

भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि मानसून रविवार को केरल में प्रवेश करेगा, लेकिन शनिवार को ही इसकी शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी की ओर से भी मानसून की शाखा सक्रिय हो चुकी है, जो पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ रही है। इन सबके प्रभाव स्वरूप महाराष्ट्र के अधिकांश जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है।

कहां होगी कैसी बारिश?

  • मुंबई, ठाणे, पालघर: हल्की से मध्यम बारिश
  • रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग: मूसलाधार से अति मूसलाधार बारिश
  • धुले, नंदुरबार, जळगांव: हल्की से मध्यम बारिश
  • नाशिक और घाट क्षेत्रों: तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश

किन जिलों में अलर्ट?

  • पुणे, अहमदनगर: मध्यम से भारी बारिश
  • कोल्हापुर, सातारा: कुछ भागों में मूसलाधार बारिश
  • सांगली, सोलापुर: हल्की से मध्यम बारिश
  • मराठवाड़ा (छत्रपती संभाजीनगर, जालना): हल्की से मध्यम बारिश
  • परभणी, बीड, हिंगोली, नांदेड, लातूर, धाराशिव: तेज़ हवाओं के साथ गरज-चमक
  • विदर्भ (अकोला, अमरावती, नागपूर, यवतमाळ आदि): मेघगर्जन और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश

मौसम विभाग की सलाह

राज्यभर के नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे अनावश्यक रूप से यात्रा न करें, नदी-नालों से दूर रहें और मौसम विभाग की ताज़ा चेतावनियों पर नज़र रखें।

#महाराष्ट्र_रेड_अलर्ट #मॉनसून2025 #WeatherUpdate #कोकण_बारिश #विदर्भ_वज्रपात #IMDAlert #RainInMaharashtra

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading