NewsNation Online

FireFly In News

जालना में हज़रत बाबुल्लाशाह साहब का 354वां सालाना उर्स श्रद्धा, परंपरा और सौहार्द के साथ संपन्न

जालना में हज़रत बाबुल्लाशाह साहब का 354वां सालाना उर्स श्रद्धा, परंपरा और सौहार्द के साथ संपन्न

जालना में हज़रत बाबुल्लाशाह साहब का 354वां सालाना उर्स श्रद्धा, परंपरा और सौहार्द के साथ संपन्न

जालना: शहर में हर साल की तरह इस वर्ष भी हज़रत बाबुल्लाशाह साहब (छोटे मियां साहब दरगाह) का 354वां सालाना उर्स पारंपरिक श्रद्धा, आध्यात्मिक उल्लास और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ। 22 जून की सुबह 4:00 बजे संदल की रस्म के साथ उर्स की शुरुआत हुई। बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने इस मौके पर दरगाह में हाजिरी दी और संदल की रस्म बड़े अदब व मोहब्बत के साथ अदा की गई।

शाम 8:00 बजे परंपरागत गिलाफ का जुलूस अस्ताना कादराबाद से दरगाह शरीफ की ओर रवाना हुआ। यह जुलूस चौधरी परिवार के मुजावरों द्वारा हर साल की भांति बड़े ही सम्मान और परंपरा के साथ निकाला गया। जुलूस में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। सभी ने गिलाफ की ज़ियारत कर अपनी आस्था प्रकट की।

रात 11:00 बजे मजार शरीफ पर चादरपोशी की रस्म अदा की गई। इस मौके पर दूर-दराज से आए जायरीन और स्थानीय अकीदतमंदों ने चादर चढ़ाकर फातिहा पढ़ी और दुआओं के साथ इस सालाना उर्स की तक़रीब का समापन किया। उर्स के पूरे आयोजन में धार्मिक एकता, सांप्रदायिक सौहार्द और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

सदर बाजार और कदीम जालना पुलिस प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा और यातायात के विशेष बंदोबस्त किए गए। इस पवित्र अवसर पर चौधरी मोहम्मद अब्दुल्ला कादरी, अब्दुल बासित कादरी, शरीफुद्दीन फारूकी, अब्दुल मनन कादरी, जहीरुद्दीन फारूकी, कादरी हुसैन मोहिउद्दीन, मुकीत कादरी, अब्दुल राफे कादरी, मतीन फारूकी, आवेस फारूकी, मोहसिन फारूकी, सईद कादरी, फरीद कादरी, सुल्तान फारूकी, हबीबुल हसन फारूकी, मोजोबुद्दीन फारूकी, यासिर फारूकी, मुजम्मिल कादरी, इमरान कादरी समेत पूरी मुजावर बिरादरी ने अपनी-अपनी पारंपरिक जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया।

यह सालाना उर्स न सिर्फ आस्था और अकीदत का प्रतीक रहा, बल्कि जालना की गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल भी पेश करता है, जो सामाजिक एकता और धार्मिक सौहार्द को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाता है।


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
NewsNationOnline Team

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading